फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   IPS officer accused of harassing girl PWD engineer complains to Chief Minister Yogi Adityanath on Twitter

आरोप: 'मेरी बेटी को परेशान कर रहा आईपीएस, रातभर करता है कॉल, इंजीनियर ने सीएम योगी से की शिकायत

Sat, 31 Jul 2021 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Jul 2021 10:45 AM IST
सार

प्रयागराज में तैनात एक सीनियर आईपीएस अधिकारी पर एक लड़की को परेशान करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने देर रात बेटी को मोबाइल पर कॉल कर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने सीएम योगी से ट्विटर पर शिकायत की है।

विज्ञापन
IPS officer accused of harassing girl PWD engineer complains to Chief Minister Yogi Adityanath on Twitter
फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एक सोसाइटी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने प्रयागराज में तैनात एक सीनियर आईपीएस अधिकारी पर देर रात बेटी को मोबाइल पर कॉल कर परेशान करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर इसकी शिकायत की है। यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से मामले पर संज्ञान लेने की बात कही गई है। साथ ही पीड़ित को गाजियाबाद पुलिस में शिकायत देने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ट्विटर पर की गई शिकायत के मुताबिक, इंजीनियर का कहना है कि उनकी बेटी को अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान किया जा रहा है। परेशान करने वाला व्यक्ति कोई आम आदमी नहीं, बल्कि यूपी पुलिस का एक सीनियर आईपीएस ऑफिसर है। 

नंबर ब्लॉक करते ही आईपीएस अधिकारी द्वारा नए नंबर से कॉल करके बेटी को परेशान किया जाता है। पीड़ित ने शुक्रवार शाम को ट्विटर और मुख्यमंत्री, डीजीपी ऑफिस, यूपी पुलिस, आईपीएस एसोसिएशन आदि को टैग करते हुए इस संबंध में शिकायत की है।

तीन साल से चल रहा आरोप का दौर
पुलिस के मुताबिक जिस व्यक्ति के ट्विटर हैंडल से यह शिकायत की गई है, उसकी जांच पड़ताल करने पर यह सामने आया कि पिछले तीन सालों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मार्च 2019 में इसी आईपीएस अधिकारी पर पैसों की मांग करने का आरोप लगाया गया। दूसरे मामले में गाजियाबाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप मढ़े गए और अब तीसरे मामले में बेटी को रात में फोन करके परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

इस बीच, गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जाएगी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में अभी गाजियाबाद में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। 
 

1997 बैच का है अफसर

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के ट्वीट के मुताबिक, उनकी बेटी को परेशान करने वाला आईपीएस अधिकारी 1997 बैच का है।  उनकी बेटी को अधिकारी क्यों परेशान कर रहा है, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। उन्होंने आईजी रैंक के इस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed