{"_id":"68e39bbeea15f7dfbe009474","slug":"international-disability-conference-organised-on-world-cerebral-palsy-day-in-ghaziabad-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन, बच्चों ने दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन, बच्चों ने दी प्रस्तुति
Mon, 06 Oct 2025 04:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 06 Oct 2025 04:07 PM IST
सार
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित राम चमेली चड्ढा कॉलेज में भागीरथ सेवा संस्था और फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के हस्तशिल्प विकास मंत्री वीरेन्द्र दत्त सेमवाल ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित राम चमेली चड्ढा कॉलेज में भागीरथ सेवा संस्था और फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के हस्तशिल्प विकास मंत्री वीरेन्द्र दत्त सेमवाल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद दिव्यांग बच्चों ने गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की बनाई पेंटिंग और साज सज्जा की वस्तुओं का स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार में राज्य मंत्री बी एल वर्मा (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय) ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। कार्यक्रम में देशभर से रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट, स्पीच थेरपिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, आयुर्वेद विशेषज्ञ, पैडियाट्रिशियन तथा विशेष शिक्षा विशेषज्ञ ने भाग लिया लिया।
विज्ञापन
इन सभी विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रेजेंटेशन और तकनीकी सत्रों के माध्यम से सेरेब्रल पाल्सी से जुड़ी आधुनिक उपचार पद्धतियों, पुनर्वास तकनीकों और नए शोधों की जानकारी साझा की साथ ही बेहतर कार्य कर रहे डाक्टर त्रिभुवन सिंह, डाक्टर प्रवीण कुमार डाक्टर धीरज सिंह,डाक्टर नरेंद्र पांडेय डाक्टर अभिषेक पांडेय डाक्टर विजय प्रकाश,डाक्टर राहुल शुक्ला समेत कई डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ फिज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. सुनीता सूद,मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन