फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Innocent sexually assaulted in Sahibabad referred to Meerut in critical condition

Ghaziabad: रेलवे लाइन के किनारे मासूम से दुष्कर्म, दंपती को लावारिस स्थिति में मिली, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

Sun, 16 Oct 2022 07:35 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Oct 2022 07:35 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि मोहम्मद नौशाद रोजाना अपनी पत्नी के साथ बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए रेलवे लाइन से होकर साहिबाबाद जाते हैं। इसी बीच झाड़ियों के बीच ढाई साल की मासूम के रोने की आवाज सुनकर दंपती रुक गए और तुरंत बच्ची को उठाया। उन्होंने बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

विज्ञापन
Innocent sexually assaulted in Sahibabad referred to Meerut in critical condition
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

लिंक रोड थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची एक दंपती को रेलवे लाइन के किनारे रोती हुई मिली। पुलिस ने सूचना के बाद मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से बच्ची को चाइल्ड केयर की कमिटी के साथ गंभीर अवस्था में मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बेसहारा बच्ची के माता-पिता का अभी पता नहीं चला है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि मोहम्मद नौशाद रोजाना अपनी पत्नी के साथ बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए रेलवे लाइन से होकर साहिबाबाद जाते हैं। इसी बीच झाड़ियों के बीच ढाई साल की मासूम के रोने की आवाज सुनकर दंपती रुक गए और तुरंत बच्ची को उठाया। उन्होंने बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पर सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार और थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने चाइल्ड केयर के कर्मचारियों को बुलाया।

विज्ञापन

बच्ची को तुरंत उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो डॉक्टरों की टीम ने मासूम का उपचार किया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस की दो टीमों ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने के लिए जांच की। इस दौरान पुलिस टीमों ने दिल्ली के आनंद विहार तक करीब सात किलोमीटर तक जांच की लेकिन पुलिस को इस दिशा में कोई मजबूत साक्ष्य नहीं मिला।

बच्ची के अस्त-व्यस्त कपड़े देखकर हो गया था शक

दंपती ने जब मासूम को झाड़ियों के बीच देखा तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उन्होंने शक होते ही पुलिस से उसके साथ गलत होने का अंदेशा जताया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और बच्ची को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बच्ची की गंभीर अवस्था को देखकर तुरंत मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

आनंद विहार रेलवे स्टेशन की फुटेज खंगाली

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल का कहना है कि एसपी सिटी सेकेंड और लिंक रोड थाने से दो टीम मामले की जांच के लिए गठित की हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रेलवे लाइन के किनारे एक महिला रोती हुई अपनी बच्ची को तलाश रही थी। इस तथ्य पर पुलिस टीम चश्मदीद को साथ लेकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंची। वहां दिल्ली पुलिस और रेलवे पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई लेकिन उसमें भी कोई सफलता नहीं मिली। 

एक संदिग्ध को पुलिस ने लिया हिरासत में

शाम तक पुलिस टीम ने रेलवे लाइन के किनारे से ही एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई मजबूत सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने उसके माता-पिता का पता करने के लिए सोशल मीडिया और आसपास के थानों में जानकारी भेजी है। मामले की गंभीरता को समझकर दिल्ली पुलिस की भी पहचान करने में मदद मांगी है।

12 साल की मासूम ने दिया था नवजात को जन्म

खोड़ा थाना क्षेत्र में 12 साल की मासूम ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद नवजात को जन्म देने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि लिंक रोड थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम के साथ दरिंदगी की खबर आ गई। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए रोष बढ़ रहा है। फिलहाल सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी जेल में हैं और एक किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा हुआ है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई तेजी से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed