{"_id":"6a3052e501c48fbfdc0b9b41","slug":"injury-not-confirmed-in-second-post-mortem-viscera-preserved-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-20157-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दोबारा पोस्टमार्टम में नहीं हुई चोट की पुष्टि, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दोबारा पोस्टमार्टम में नहीं हुई चोट की पुष्टि, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
साहिबाबाद। डासना जेल से रिहा होने के बाद लापता हुए गिरधर बिष्ट के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने के बाद भी शरीर पर किसी तरह की चोट होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। परिजनों की मांग पर शव को दोबारा डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। मौत की वजह पुष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने गिरधर की हत्या के आरोप में दर्ज हुए मामले की जांच करते हुए कई लोगों से पूछताछ शुरू की है।
वैशाली सेक्टर-पांच निवासी गिरधर बिष्ट का शव 12 जून को मसूरी स्थित नाहल झाल में मिला था। 21 मई को गिरधर डासना जेल से निकलने के बाद लापता हो गया था। उनकी मां देवकी देवी ने सोसायटी के ही रहने वाले सीआईएसएफ जवान समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने सभी पर हत्या का आरोप लगाया था। पहली बार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई थीए लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। प्रभारी एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि शरीर पर चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है, कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।