फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   indore games

घर घर चल रहे हैं मुकाबले, इंडोर गेम से बीत रहा है समय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
indore games
घर-घर चल रहे हैं मुकाबले, इंडोर गेम्स से बीत रहा है समय - लूडो, कैरम और शतरंज पर हाथ आजमा रहे हैं बड़े और बच्चे माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन से लोगों को घर में कैद होकर रहना पड़ गया है। ऐसे में लोग अपना टाइम पास करने की लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंडोर गेम्स लूडो, कैरम और शतरंज के साथ घरों में मुकाबले खूब हो रहे हैं। इन गेम्स के सहारे लोगों का समय हंसी-खुशी के साथ बीत रहा है। राकेश मार्गे स्थित गुलमोहर सोसायटी से कुछ परिवारों ने ऐसे ही पलों के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं। घरों में कैद लोग समय बिताने के लिए इंडोर गेम्स ज्यादा खेल रहे हैं। बच्चों के साथ बड़ों को भी इसमें मजा आ रहा है और लूडो व कैरम जैसे खेलों में खिताब के लिए कड़ी टक्कर में हो रही है। दोपहर में खाने के बाद पूरा परिवार एक साथ बैठकर लूडो, कैरम, शतरंज ऐसे खेलों में भाग ले रहे हैं। --- कैरम से कटती है दोपहर: गुलमोहर एंक्लेव निवासी पूनम जैन ने बताया कि दोपहर में समय बिताने के लिए कैरम सबसे अच्छा जरिया है। बच्चों के साथ उनके पति भी खेल में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि सब एक साथ इंडोर गेम्स प्लान करते हैं और टीम बनाकर खेलते हैं। लूडो पर हाथ आजमा रहे बच्चे: सोसायटी के ही राजेश गर्ग बताते हैं कि ऐसा पहली बार है जब बच्चे टीवी, मोबाइल से ज्यादा लूडो, कैरम जैसे गेम्स ज्यादा खेल रहे हैं। बच्चों की मस्ती और प्रतिस्पर्धा में बड़े भी शरीक हो जाते हैं। काफी समय बाद एक साथ इतना समय बिता रहे हैं। ये गेम्स के बहाने सभी को एक साथ बैठने और बातें करने का भी मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed