{"_id":"63e2ef345a505053ea01e103","slug":"indian-air-force-aircraft-leaves-for-earthquake-hit-turkey-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : भारतीय वायु सेना का विमान दवा और चिकित्सा कर्मियों को लेकर भूकंप प्रभावित तुर्कीये के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : भारतीय वायु सेना का विमान दवा और चिकित्सा कर्मियों को लेकर भूकंप प्रभावित तुर्कीये के लिए रवाना
Wed, 08 Feb 2023 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 06:09 AM IST
विज्ञापन
मदद की उड़ान...
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायु सेना का ग्लोबमास्टर सी-17 भारतीय सेना के 100 अधिकारियों के साथ चिकित्सा उपकरण लेकर सोमवार को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से तुर्कीये के लिए रवाना हो गया है। सोमवार को देश को झकझोर देने वाले भूकंप के बाद जारी संकट के बीच भारत तुर्कीये को अपना समर्थन दे रहा है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि हम भूकंप पीड़ितों के इलाज के लिए तुर्कीये में द्वितीय स्तर की चिकित्सा सुविधा ले रहे हैं। सेना के कुल 100 अधिकारी यहां से रवाना हो रहे हैं। सर्जन, आर्थोपेडिक सर्जन, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट, प्रिवेंटिव मेडिकल स्पेशलिस्ट, डेंटल ऑफिसर समेत पैरामेडिकल स्टाफ सहित चिकित्सा विशेषज्ञ हमारे साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
कल भारत ने भूकंप की मार झेल रहे तुर्किये को भूकंप राहत सामग्री की दो खेप भेजी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई घोषणा के कुछ घंटों बाद ही भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्किये को भारतीय वायु सेना के विमान से भेजी है। दरअसल, तुर्किये और सीरिया में घातक भूकंपों के कारण अब तक 7200 से अधिक लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
भारत की ओर से भेजी राहत सामग्री की खेप में एक विशेषज्ञ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल खोज और बचाव दल शामिल है। इसमें पुरुष और महिला दोनों कर्मी, अत्यधिक कुशल डॉग स्क्वॉड, चिकित्सा से जुड़ी चीजें, उन्नत ड्रिलिंग उपकरण और सहायता प्रयासों के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण उपकरण शामिल थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी।
आर्मी फील्ड अस्पताल ने 89 सदस्यीय मेडिकल टीम भेजी
आगरा स्थित आर्मी फील्ड अस्पताल ने 89 सदस्यीय मेडिकल टीम भेजी है। टीम में अन्य मेडिकल टीमों के अलावा आर्थोपेडिक सर्जिकल टीम, जनरल सर्जिकल स्पेशलिस्ट टीम, मेडिकल स्पेशलिस्ट टीम सहित क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट टीम शामिल हैं। टीमें 30-बेड वाली चिकित्सा सुविधा स्थापित करने के लिए एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, कार्डिएक मॉनिटर और संबंधित उपकरणों से लैस हैं।