फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Income tax raid on uflex packaging company in ghaziabad noida mumbai delhi

IT Raid: यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी पर देशभर में 64 ठिकानों पर छापेमारी, आयकर विभाग कर रही कार्रवाई

Tue, 21 Feb 2023 11:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Feb 2023 11:38 AM IST
सार

आयकर विभाग पैकेजिंग कंपनी के देशभर में 64 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रहा है। वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 20 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। ये जांच नोएडा यूनिट की है।

विज्ञापन
Income tax raid on uflex packaging company in ghaziabad noida mumbai delhi
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी के ठिकानों पर मंगलवार सुबह से आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी जारी है। आज सुबह से कंपनी के देश भर के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है।नोएडा, मुंबई, दिल्ली आदि ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन


आयकर विभाग पैकेजिंग कंपनी के देशभर में 64 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रहा है। वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 20 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। ये जांच नोएडा यूनिट की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से अलिखित लेन-देन और टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि विभाग कंपनी के खातों पर बीते गई दिन से नजर रख रहा था, जिसके बाद ये सर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे नोएडा सेक्टर-4 स्थित यूफ्लेक्स के दफ्तर में छापा मारा गया। इसके तहत आयकर विभाग की पांच टीमें छापेमारी में लगी हैं। अकाउंट विभाग के लोगों को दफ्तर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इनके मोबाइल और लैपटॉप से वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि लेनदेन में गड़बड़ी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed