फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In Ghaziabad brother-in-law ran away with minor sister-in-law father filed a case

नाबालिग साली को लेकर भागा जीजा: पिता को सता रहा बस एक ही डर, पुलिस से बोले- अच्छी नहीं दामाद की नीयत

Fri, 20 Jun 2025 06:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 06:30 PM IST
सार

पीड़ित पिता ने पुलिस को दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने व उसकी बेटी को उसके चंगुल से छुड़वाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
In Ghaziabad brother-in-law ran away with minor sister-in-law father filed a case
नाबालिग साली को लेकर भागा जीजा - फोटो : Freepik

विस्तार

गाजियाबाद स्थित वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत कॉलोनी से एक सप्ताह पूर्व जीजा अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। किशोरी के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

सुबह 11 बजे ले गया बेटी को
वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एक कॉलोनी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाए हैं कि उसका दामाद उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को 14 जून की सुबह 11 बजे कहीं बहला-फुसलाकर ले गया। काफी तलाश करने पर भी नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी नहीं दामाद का नीयत
पीड़ित ने बताया कि उसके दामाद की नीयत अच्छी नहीं है वह उसको काफी समय से परेशान कर रहा है, वह उसकी छोटी बेटी का अपहरण करके ले गया, उसे आशंका है कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत कार्य न कर दे। 

विज्ञापन

पिता ने लगाई छुड़वाने की गुहार
पीड़ित पिता ने पुलिस को दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने व उसकी बेटी को उसके चंगुल से छुड़वाने की गुहार लगाई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की दी तहरीर के आधार पर दामाद के खिलाफ बीएनएस 137(2) की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस की टीम का गठन किया गया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed