{"_id":"68e56e8e33c1a54d1b021042","slug":"illegal-firecracker-warehouse-raided-fireworks-worth-rs-3-lakh-seized-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-10826-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, तीन लाख के पटाखे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, तीन लाख के पटाखे जब्त
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना पुलिस ने जावली गांव निवासी रोहताश के घर में बने अवैध पटाखा गोदाम पर छापा मारते हुए तीन लाख रुपये के पटाखे जब्त किए हैं। कार्रवाई चार अक्तूबर की रात को हुई थी। मामले में छह अक्तूबर की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी ने दिवाली पर बिक्री के लिए बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखों का गोदाम तैयार किया था।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर ने पटाखा गोदाम संचालित होने की सूचना दी थी। इस पर टीलामोड़ थाने के दरोगा धर्मेंद्र सिंह और उनकी टीम ने रोहताश के घर छापा मारा। घर के अंदर ही पटाखों का गोदाम मिला। तलाशी के दौरान वहां से 13 बोरे पटाखे मिले। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में न तो आरोपी लाइसेंस दिखा पाया और न ही यह बताया कि वह पटाखे कहां से खरीदकर लाया था। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।