फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband killed his wife due to suspicion on her character in Ghaziabad Mussoorie

चरित्र पर शक: 'सच-सच बता किससे बात करती है...', ये जवाब मिलते ही चांद ने चांदनी के सिर में पत्थर मारकर ली जान

Sat, 19 Oct 2024 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Oct 2024 03:09 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी इलाके के एक गांव में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। 

विज्ञापन
Husband killed his wife due to suspicion on her character in Ghaziabad Mussoorie
पत्नी का कातिल पति चांद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मसूरी इलाके में हुई महिला चांदनी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कुशलिया गांव के चांद (37) को शुक्रवार को पत्नी चांदनी (35) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चांद ने बताया कि उसे शक था कि उसकी गैर मौजूदगी में चांदनी किसी और मर्द से बात करती है। उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ, इसलिए उसकी जान ले ली।
विज्ञापन


चांद ने बताया कि उसने 13 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे चांदनी के सिर में नुकीला पत्थर देकर मारा था। वह लहूलुहान हो गई थी। उसे लगा कि मर गई है। कपड़ा डालकर उसके शरीर को ढक दिया था। बच्चे सो रहे थे। हमला कर वह भाग गया था। उसे डर था कि पुलिस आते ही उसे पकड़ लेगी।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि आसपास के लोगों ने चांदनी को अस्पताल में भर्ती करा दिया और वह बच गई। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मजदूरी करने वाले चांद के खिलाफ उसके साले आदिल ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी दो महीने से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। 16 अक्तूबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर केस को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया। शुक्रवार को चांद को पकड़ लिया गया।

बच्चे सो रहे थे, पत्नी को जगाया और कर दिया हमला
चांद ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि 12 अगस्त की रात उसने एक बार फिर चांदनी से पूछा कि सच सच बता, किससे बात करती है। उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह बच्चों के साथ सो गई। उसने बताया कि उसे गुस्सा आ रहा था। पूरी रात सो नहीं पाया। उसने सुबह पांच बजे चांदनी को जगाया और फिर से वही सवाल किया। इस पर झगड़ा हो गया। इसी में उसे गुस्सा आ गया। चांदनी खाट पर लेटी थी। वह वहां से गया और पास से नुकीला पत्थर ले आया। गुस्से में पत्थर चांदनी के सिर में जोर से देकर मारा।

दो महीने से छिपता फिर रहा था चांद
चांद ने पुलिस को बताया कि वह दो महीने से छिपता फिर रहा था। कभी किसी रिश्तेदार के यहां जाता तो कभी किसी दोस्त के यहां। जहां भी जाता, वहां उससे यही सवाल किया जाता कि उसने ऐसा क्यों किया। इससे परेशान होकर उसे ठिकाना बदलना पड़ता। 

 

फरारी के दिन काटना बहुत मुश्किल था। उसे मालूम था कि पुलिस उसे जेल भेजकर ही मानेगी। इससे बचने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन चांदनी की मौत हो जाते ही पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। चांदनी से उसका निकाह 2006 में हुआ था। दोनों के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed