{"_id":"65d9f71acedad664370c6d09","slug":"husband-killed-his-pregnant-wife-in-khurja-bulandshahr-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का खौफनाक रूप: गर्भवती पत्नी की कर दी हत्या, रात में ही किया अंतिम संस्कार; जमीन के अंदर दबाई अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का खौफनाक रूप: गर्भवती पत्नी की कर दी हत्या, रात में ही किया अंतिम संस्कार; जमीन के अंदर दबाई अस्थियां
Sat, 24 Feb 2024 07:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:33 PM IST
सार
खुर्जा में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की मां ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरनिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में गुरुवार को पति जयप्रकाश ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी प्रियंका की हत्या कर दी। इसके बाद रात को ही पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया और उसकी अस्थियां जमीन में दबा दीं।
विज्ञापन
मामले में मृतका की मां ने आरोपी पति जयप्रकाश शर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पति पर दहेज उत्पीड़न के चलते मारपीट करने के दौरान हत्या में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को जमीन से अस्थियां निकालकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब के नशे में घर गया था। इसी दौरान विवाद हो गया था, तभी मारपीट में गलती से पत्नी के ज्यादा चोट लग गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन