फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   husband and wife found dead inside the house in Loni

'नौकरी ने ले ली जान': गाजियाबाद में पति ने पत्नी को मारकर खींची फोटो, रिश्तेदारों को भेजकर खुद फंसे पर झूला

Fri, 17 May 2024 07:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2024 07:00 PM IST
सार

मूल रूप से एटा गांव गादूरी में रहने वाले श्याम पत्नी प्रिया और बेटी कृष्ण के साथ लोनी के शंकर विहार कॉलोनी में रहते थे। वह करावल नगर दिल्ली में एक दुकान पर काम करते थे।

विज्ञापन
husband and wife found dead inside the house in Loni
लोनी में मृत मिले पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर का पति और पत्नी का शव कर के अंदर मिला। पत्नी प्रिया (25) का शव बेड के ऊपर था और पति श्याम (28) का शव फंदे से लटका मिला। श्याम का भाई जब घर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आपसी मतभेद में घटना होना प्रतीक हो रहा है।

विज्ञापन

मूल रूप से एटा गांव गादूरी में रहने वाले श्याम पत्नी प्रिया और बेटी कृष्ण के साथ लोनी के शंकर विहार कॉलोनी में रहते थे। वह करावल नगर दिल्ली में एक दुकान पर काम करते थे। प्रिया नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती थी। श्याम की बड़ी बहन रूमा ने अपने भाई और भाभी को फोन किया था। फोन नहीं उठने पर उसने अपने भाई प्रवीण को उनके घर भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण जब घर पहुंचा तो गेट अंदर से बंद था। उसने अपने भाई और भाभी को आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज ना आने पर प्रवीण घर की दीवार पर सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुआ। अंदर जाकर देखा तो प्रिया मृतक अवस्था में बेड पर और श्याम फंदे पर लटका हुआ था। 

विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी के कहीं और नौकरी करने से घर में विवाद हो रहा था। एसीपी ने बताया मौत की वजह की जानकारी की जा रही है।

हत्या के बाद खींची पत्नी को फोटो, फिर रिश्तेदारों को भेजी
डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि श्याम के फोन से पता चला कि उसने पहले अपनी पत्नी प्रिया की हत्या की। हत्या के बाद अपने फोन से उसकी फोटो खींची। फोटो को अपने तीन से चार रिश्तेदारों को भेजा। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed