{"_id":"594d589e4f1c1be51b8b46bd","slug":"housing-development-will-provide-350-cr","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के लिए आवास विकास देगा 350 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के लिए आवास विकास देगा 350 करोड़
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
metro
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो निर्माण के लिए आवास एवं विकास परिषद अपने हिस्से की बाकी बची 350 करोड़ रुपये की राशि का एक वर्ष के अंदर डीएमआरसी को भुगतान करेगा। परिषद में अभी तक महज 50 करोड़ रुपये का भुगतान डीएमआरसी को किया है, जबकि उसे 400 करोड़ रुपये देने हैं। इसके साथ ही मेट्रो निर्माण को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
जीडीए पिछले एक वर्ष से आवास एवं विकास परिषद से मेट्रो निर्माण की फंडिग राशि मांग रहा है। जिसके लिए शासन की ओर से भी परिषद को बकाया राशि का जल्द भुगतान करने के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन परिषद ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी थी।
विज्ञापन
फंड की कमी के चलते मेट्रो के निर्माण में देरी हो रही थी, जिसके चलते परिषद से शासन स्तर पर लगातार बकाया देने के लिए कहा जा रहा था। इस पर शुक्रवार को आवास आयुक्त महेंद्र प्रसाद ने एक वर्ष के अंदर परिषद की ओर से बकाया राशि का भुगतान कर देने का एलान किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक आवास एवं विकास परिषद डीएमआरसी को 50 करोड़ रुपये पहले ही दे चुका है, जिसके बाद से परिषद में पास फंड की कमी चल रही थी। इसकी वजह से भी भुगतान नहीं हो पा रहा था। डीएमआरसी को दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो के लिए अवस्थापना निधि से से भुगतान किया जाएगा, जिसमें करीब एक वर्ष का वक्त लगेगा।
परिषद जल्द से जल्द भुगतान करने की कोशिश करेगा।
आवास विकास पिछले कई महीनों से फंड की कमी से जूझ रहा है। आवास विकास के सैकड़ों फ्लैटों बने पड़े हैं, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अवस्थापना मद ही एकमात्र विकल्प बचा है। डीएमआरसी को 1484 करोड़ रुपये दिए जाने है, यह राशि जीडीए, आवास एवं विकास परिषद, यूपीएसआईडीसी और नगर निगम को मिलकर देनी है।