फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Houses collapsed at two different locations in the tehsil area

Ghaziabad News: तहसील क्षेत्र में अलग-अगल स्थानों में दो स्थानों पर गिरे मकान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Houses collapsed at two different locations in the tehsil area
मोदीनगर। कई दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात के कारण क्षेत्र में मकान गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भोजपुर के गांव मुकीमपुर में मकान की छत गिरने से वृद्ध दंपती बेघर हो गए तो वहीं निवाड़ी के गांव शेरपुर में मकान के मलबे में दबने से एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


भोजपुर के गांव मुकीमपुर निवासी वृद्ध सुरेन्द्र ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है वह अपनी पत्नी मिथलेश के साथ जर्जर मकान में रहते हैं। बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण दो दिन पूर्व उनके मकान का काफी हिस्सा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से वृद्ध दंपती बाल-बाल बच गए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सुरेन्द्र मकान निर्माण कराने में असमर्थ हैं। इसलिए वह पड़ोसियों के यहां रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा निवाड़ी के गांव शेरपुर में एक मकान गिर गया। राहुल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी मां कुसुम खेत से चारा लाकर पशुओं को डाल रही थीं। इसी दौरान मकान की छत भरभराकर गिर गई। कुसुम मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने कुसुम को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed