फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hour-by alligators Gunje Temple

घंटे-घड़ियालों से गूंजे मंदिर

Sat, 09 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hour-by alligators Gunje Temple
मं‌दिर - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र के पहले दिन शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटे-घड़ियालों और मां शैलपुत्री के जयकारों से मंदिर गूज उठे। दिल्ली गेट स्थित प्राचीन माता मंदिर में सुबह कलश स्थापना हुई। इसके बाद माता की विशेष पूजा और आरती हुई।

विज्ञापन

दोपहर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। महंत परमानंद गिरि ने बताया कि मंदिर में सप्तमी और अष्टमी को विशेष पूजा की जाएगी। घंटाघर स्थित गुफा वाले मंदिर में सुबह माता की विशेष पूजा हुई। डासना देवी मंदिर में कलश स्थापना और विशेष पूजा हुई।
विज्ञापन


स्वयंभू शिव मंदिर में सुबह माता की आरती हुई। इसके बाद शाम को भजन-कीर्तन हुआ। इसके अलावा कालीबाड़ी मंदिर संजयनगर, गुफा वाला मंदिर में माता के शैलपुत्री रूप की विशेष पूजा हुई। इस अवसर पर मंदिरों विशेष रूप से सजे रहे और माता का भी विशेष शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डासना देवी मंदिर में अखंड बगलामुखी यज्ञ का शुभारंभ
सिद्धिपीठ प्रचंड चंडी देवी व महादेव मंदिर में बगलामुखी यज्ञ का शुभारंभ हुआ। विभिन्न स्थानों से आए आचार्यों ने नौ दुर्गा की विधिवत पूजा की। महंत नरसिंहानंद यति ने बताया कि आठ दिनों तक यह पाठ अनवरत चलता रहेगा। पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल रहे। यज्ञ के मुख्य यजमान आचार्य दीपक शर्मा तेजस्वी रहे।

जागरण महोत्सव से पहले निकली शोभायात्रा
श्री दुर्गा नाम प्रचार समिति ने जागरण महोत्सव से पहले शोभायात्रा निकाली। मां ज्वाला देवी की जोत और पालकी यात्रा के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तजन शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा कवि नगर केबी ब्लॉक से आरंभ होकर विवेकानंद शिशु मंदिर एफ ब्लाक में जाकर समाप्त हुई।

ज्वाला देवी से आई माता की जोत जलाने के बाद माता का जागरण शुरू हुआ। सोमराज, रवि नागपाल, जुगल किशोर शर्मा, प्रिंस मेहरा, अशोक गिरि और सुरेंद्र मेहरा के माता के भजनों पर जमकर भक्तजन झूमे। इस मौके पर महामंत्री अशोक वासुदेवा, संस्था के संयोजक महंत संदीपन शर्मा, अध्यक्ष विनोद आनंद सौरभ जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 माता के जागरण से गूंजा मनन धाम
मोरटा स्थित श्री मनन धाम मंदिर में शक्ति सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संपूर्ण मां दुर्गा नवरात्र महोत्सव के पहले दिन माता का जागरण हुआ। दिल्ली की मंडली द्वारा माता के गुणगान पर भक्तजन झूम उठे। इस मौके पर समिति के चेयरमैन जगमोहन कुमार, डॉ. केके खन्ना और आरसी बर्गई मौजूद रहे।

नवरात्र केदिन जन्मी नौ कन्याएं
 नवरात्र के पहले दिन सरकारी अस्पतालों में नौ बच्चियों ने जन्म लिया है। एमएमजी जिला महिला अस्पताल में छह कन्याएं और तीन बालकों का जन्म हुआ है।  संयुक्त जिला अस्पताल में तीन बच्चियों और दो लड़कों का जन्म हुआ है।


इसमें से कुछ कैला भट्टा के निवासी हैं। अर्थला निवासी महिला ने बताया कि यह उनकी पहली बेटी है और नवरात्र में बेटी के जन्म से उन्हें बेहद खुशी है। इसका नाम वह मां दुर्गा के नाम पर ही रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed