{"_id":"66ed52a7ba8cc6ca170147dc","slug":"horse-truck-crushed-container-driver-and-operator-in-masuri-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Accident: मसूरी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक को रौंदा; ड्राइवर की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Accident: मसूरी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक को रौंदा; ड्राइवर की हुई मौत
Fri, 20 Sep 2024 04:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:18 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी में एनएच नौ पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां मसूरी एनएच बांके बिहारी डेन्टल कालिज के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा और केंटर में जा घुसा।
विज्ञापन
गाजियाबाद में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी एनएच नौ स्थित बांके बिहारी डेन्टल कालिज के सामने गाजियाबाद से पिलखुआ की ओर जा रहे केन्टर में पंक्चर होने पर चालक ने साइड में गाड़ी खड़ी करके टायर बदलने लगा। चालक ने फोन करके अपने दामाद परिचालक को घर से बुलाया। परिचालक ने अपनी बाईक केन्टर के पीछे खड़ी कर दी और चालक की सहायता के लिये टायर बदलवाने लगा।
विज्ञापन
तभी पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक रौंदते हुए केन्टर में ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे केन्टर चालक आबिद अली 55 पुत्र उमर मुहम्मद तथा परिचालक परवेज 26 पुत्र तरीकत अली निवासीगण बशरा कालोनी पिपलैड़ा धौलाना हापुड दोनों गम्भीर घायल हो गये।
विज्ञापन
जिन्हें पिलखुआ स्थित रामा अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने केन्टर चालक आबिद अली को मृत घोषित कर दिया तथा परिचालक परवेज को दिल्ली ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। घोड़ा ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और घोड़ा ट्रक को कब्जे में लिया। मृतक के बेटे उस्मान ने घोड़ा ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ट्रक चालक ने पीछे से आकर केन्टर में टक्कर मार दी। केन्टर का टायर बदल रहे चालक आबिद अली व परिचालक परवेज अली दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये।
जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां केन्टर चालक आबिद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिचालक परवेज को दिल्ली ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक केन्टर चालक के बेटे ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।