{"_id":"606efaec8d069649a804c5a2","slug":"hookah-bar-busted-in-indirapuram-sahibabad-five-girls-and-29-youths-four-operators-arrested-by-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का धुआं-धुूआं: गाजियाबाद में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़, चार संचालक समेत पांच युवती और 29 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का धुआं-धुूआं: गाजियाबाद में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़, चार संचालक समेत पांच युवती और 29 युवक गिरफ्तार
Thu, 08 Apr 2021 11:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:15 PM IST
सार
- अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़
- वीटेल हाउस के नाम पर चल रहा था हुक्का बार
- पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में चल रहे हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुरुवार को शुक्र बाजार चौक पर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने चार संचालक, पांच युवती और 29 युवक को गिरफ्तार कर लिया। वीटेल हाउस के नाम पर हुक्का बार चल रहा था।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले बाहरी दिल्ली जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में चल रहे एक हुक्का बार पर छापा मारकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। यहां हुक्का गुड़गुड़ाने के आरोप में गिरफ्तार लोगों में छह महिलाएं भी थीं। ये सभी कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़े गए थे। पुलिस ने पांच हुक्के जब्त कर मालिक और उसके भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार को मिली सूचना के बाद पुलिस ने सिटीजन टावर कांप्लेक्स में स्थित क्रासरोड नाम के हुक्का बार पर छापा मारा। यहां कोविड नियमों को दरकिनार कर 20 लोग हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। जांच में पता चला कि हुक्का बार का संचालन जनकपुरी निवासी प्रमोद अपने भाई तन्मय के साथ करता है। मालिकों पर महामारी एक्ट और सरकारी आदेश का पालन नहीं करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पिछले महीने आनंद विहार में पड़ा था छापा
आपको बता दें कि आनंद विहार स्थित एक कैफे में कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, जहां पुलिस ने पिछले महीने थापा मारा था और छह लोगों को गिरफ्तार किया था। वहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही कई लोग फरार हो गए। यहां ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आनंद विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि निपुन टावर, कड़कड़डूमा, कम्यूनिटी सेंटर में दूसरी मंजिल स्थित हाईपर कैफे में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मार दिया। पुलिस ने कैफे से मैनेजर नीरज, वेटर मिलाप और गोविंद दास के अलावा तीन ग्राहक अंगद, अब्दुल कय्यूम और विशाल नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।