फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   holiday in Ghaziabad from 17th to 23rd July Due to Kanwar Yatra

Ghaziabad School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में भी कल से स्कूल बंद, 17 से 23 जुलाई तक है छुट्टी

Wed, 16 Jul 2025 12:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 12:58 PM IST
सार

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते सभी स्कूल 17 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
holiday in Ghaziabad from 17th to 23rd July Due to Kanwar Yatra
स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से लेकर मेरठ और दिल्ली-गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। जिसके चलते गाजियाबाद में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले मेरठ में स्कूलों की छुट्टियों का एलान किया गया था। गाजियाबाद जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि कांवड़ यात्रा के चलते जिले के सभी स्कूल 17 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


मेरठ में आज से स्कूल बंद
मेरठ में प्रशासन ने जनपद के सभी स्कूल 16 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद कर दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि शिवरात्रि 23 जुलाई को है, ऐसे में कांवड़ियों की संख्या और मूवमेंट काफी अधिक रहेगा।
विज्ञापन


अब 24 जुलाई से खुलेंगे स्कूल
इसके मद्देनजर सुरक्षा, ट्रैफिक और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 24 जुलाई से सभी स्कूल फिर से नियमित रूप से खुल जाएंगे। उल्लेखनीय है कि हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और मेरठ में कांवड़ियों द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। मुजफ्फरनगर में भी इसी तरह 16 जुलाई से स्कूल बंद करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे के कट बंद कर की बैरिकेडिंग
जैसे जैसे कांवड़ यात्रा बढ़ रही है, कांवड़िया हरिद्वार व अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगे हैं। जल्द ही मेरठ सीमा में हाईवे पर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयारी पूरी करने में जुट गया है। मंगलवार को पुलिस ने परतापुर से लेकर दादरी गांव तक अवैध कट पर बैरिकेडिंग कर बंदकर दिया। वहीं, दूसरे दिन भी हाईवे वन-वे होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed