{"_id":"58c43c224f1c1be618dc49d3","slug":"holi-of-70-thousand-houses-will-remain-faint","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीकी रहेगी 70 हजार घरों की होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीकी रहेगी 70 हजार घरों की होली
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं के बीच होली का त्योहार पड़ने से इस बार करीब 70 हजार घरों में होली का रंग फीका रहेगा। बच्चों की परीक्षा की तैयारी में अभिभावक किसी भी तरह का व्यवधान नहीं डालना चाहते।होली 13 मार्च को है। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं जबकि 16 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में बोर्ड परीक्षा वाले घरों में होली का रंग फीका रहेगा। होली के एक दिन बाद 15 मार्च को सीबीएसई में बारहवीं कक्षा का फिजिक्स का पेपर है। वहीं, यूपी बोर्ड में 16 मार्च को सुबह की पाली में हाईस्कूल और दोपहर की पाली में इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा होनी है। होली के तुरंत बाद परीक्षा के चलते स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, अभिभावक खुद भी इस मामले में सचेत हैं। राजनगर एक्सटेंशन में रह रहे प्रमोद धनकड़ ने बताया कि उनकी बिटिया की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा चल रही है। ऐसे में होली को बहुत शांत तरीके से मनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि सोसायटी में बहुत से परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चों की बोर्ड परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन
ऐसे में आरडब्ल्यूए ने अन्य लोगों से भी होली पर ज्यादा हुड़दंग न करने की अपील की जा रही है ताकि बच्चे डिस्टर्ब न हों। बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड में 48 हजार बच्चे बोर्ड परीक्षा देंगे। ऐसे ही सीबीएसई में करीब 21 परीक्षार्थी हैं और आईसीएसई में भी तीन हजार से अधिक बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। ऐसे में होली का रंग बहुत से परिवारों में फीका रहेगा।