फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   History sheeter elder brother shot dead for abusing his mother

Ghaziabad News: मां को गाली देने पर हिस्ट्रीशीटर बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
History sheeter elder brother shot dead for abusing his mother
मोदीनगर। निवाड़ी के पैंगा गांव में मां को गाली देने से गुस्साए छोटे भाई निशांत (27) ने बड़े भाई विक्रांत (29) की गोली मारकर हत्या कर दी। विक्रांत हिस्ट्रीशीटर था और लगभग दो माह पूर्व ही चोरी के मुकदमे में जेल से छूटकर आया था। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण वह अधिकांश समय घर से बाहर रहता था।
विज्ञापन

मां पूनम ने बताया कि विक्रांत सोमवार रात करीब दस बजे घर आया था। उसने शराब के लिए रुपये मांगे तो उन्होंने इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर वह उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। छोटे भाई निशांत ने समझाने का प्रयास किया तो वह उससे भी भिड़ गया। दोनों भाइयों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


इसी बीच निशांत ने विक्रांत की पिस्टल निकाल ली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली विक्रांत के सिर, पेट व हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विक्रांत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान उपदेश ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी भाई निशांत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस आंगन में दोनों भाई खेले, वही हो गया खून से लाल
पूनम देवी के पति सुरेंद्र की मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटों विक्रांत उर्फ भूरा और निशांत उर्फ कालू में बचपन से बहुत प्यार था। हालांकि विक्रांत बड़ा होने के बाद जरायम की दुनिया में चला गया। पुलिस के अनुसार विक्रांत पर निवाड़ी और मुरादनगर थाने में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह निवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह मुरादनगर के एक चोरी के मुकदमे में दो माह पूर्व ही जेल से छूटा था। वहीं, उसका छोटा भाई निशांत एक एलपीजी गैस एजेंसी पर काम करता है। निशांत विवाहित है और उसका एक तीन साल का बेटा भी है। विक्रांत का चाल चलन गलत होने के कारण पूनम और निशांत उससे ज्यादा वास्ता नहीं रखते थे। इस कारण विक्रांत उनसे नाराज रहता था। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करता था। मां पूनम ने रोते-बिलखते कहा कि बचपन में दोनों भाई जिस आंगन में एक साथ खेले, आज वही आंगन एक भाई के खून से लाल हो गया।

मां से गाली-गलौज करता था, पत्नी पर रखता था गंदी नजर
पुलिस को पूछताछ में निशांत ने बताया कि विक्रांत मां से आए दिन गाली-गलौज करता था। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट भी करता था। उसकी पत्नी पर भी गलत नजर रखता था। विक्रांत की हरकत से निशांत की पत्नी भी परेशान थी। विक्रांत किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। निशांत ने कहा कि अगर वह विक्रांत की हत्या नहीं करता तो वह परिवार को मार देता।


एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि छोटे भाई निशांत ने बड़े भाई विक्रांत की गोली मारकर हत्या की है। विक्रांत को तीन गोली लगी हैं। ग्राम प्रधान की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी निशांत को गिरफ्तार कर लिया है। निशांत के कब्जे से पिस्टल बरामद की है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed