फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hepatitis A and E tests will soon begin at the United Hospital

Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में जल्द शुरू होगी हेपेटाइटिस ए और ई की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis A and E tests will soon begin at the United Hospital
गाजियाबाद। जिले के सरकारी स्वास्थ्य ढांचे में जल्द एक और महत्वपूर्ण सुविधा जुड़ने जा रही है। संयुक्त जिला अस्पताल की लैब में अब हेपेटाइटिस ए और ई की जांच भी शुरू की जाएगी। फिलहाल सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए शासन से जांच किट की मांग भेज दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हेपेटाइटिस ए और ई मुख्य रूप से दूषित भोजन और पानी के सेवन से फैलते हैं। संक्रमण होने पर मरीजों में पेट दर्द, उल्टी, बुखार, पीलिया और आंखों व त्वचा का पीला पड़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अभी संयुक्त जिला अस्पताल स्थित आईपीएचएल लैब में केवल हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी और आईपीएचएल लैब के नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग लैब सुविधाओं का विस्तार करते हुए हेपेटाइटिस ए और ई जांच को भी शामिल करने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए आवश्यक उपकरण पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। केवल जांच किट मिलने का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि शासन से किट मिलते ही जांच सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का मानना है कि सरकारी अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही एक ही स्थान पर जांच और इलाज की सुविधा मिलने से उपचार प्रक्रिया भी तेज और आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed