फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hello I am calling SHO, the gang cheated 3.19 lakhs from three people

Ghaziabad News: हेलो मैं एसएचओ बोल रहा हूं, गिरोह ने तीन लोगों से 3.19 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hello I am calling SHO, the gang cheated 3.19 lakhs from three people
इंदिरापुरम। हेलो मैं मुंबई से एसएचओ परमजीत बोल रहा हूं। आपका बेटा एक अपराधी को लिफ्ट देता पकड़ा गया है। इस तरह गिरोह के ठगों ने वसुंधरा के बुजुर्ग को घटना का डर दिखाकर 1.56 लाख रुपये जमा करा लिए। नीतिखंड और वैशाली में भी दो लोगों को झांसे में लेकर 1.63 लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-19 के रमेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 19 जून को युवक ने उन्हें फोन कर खुद को एसएचओ परमजीत बताया और कहा कि मुंबई में काम करने वाले आपके बेटा को एक अपराधी को लिफ्ट देता पकड़ा है। उसके पास हथियार भी था। पुलिस ने बेटे को पकड़ लिया और वह अब जेल जाएगा। आरोप है कि ठग ने उन्हें दूसरे युवक की चीख सुनाकर उसे उनका बेटा बताया। वह ठग की बातों से काफी घबरा गए। ठग ने उनका यही फायदा उठाकर खाते में एक लाख 56 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इतना ही नहीं, ठग ने उनके दोस्तों को भी फोन करके उनसे पैसे ठगे। कुछ देर बाद उन्होंने बेटे से बात कही तो वह अपने ऑफिस में काम कर रहा था। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर सेल के माध्यम से इंदिरापुरम कोतवाली में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

वहीं, वैशाली सेक्टर-4 के अशोक कुमार जैन को मेसेज मिला कि उनके क्रेडिट कार्ड की वेलिडिटी खत्म हो गई है। उसे चालू करने के लिए लिंक दिया। उन्होंने लिंक खोला तो कुछ ही सेकेंड में एक लाख रुपये की निकासी हो गई। कौशांबी थाने में ठगी का मुकदमा हुआ है। उधर, नीतिखंड-2 में निधि जैन के पास 18 मई को युवक फोन कर बोला कि उसे युवती के पापा को 27 हजार रुपये देने हैं। आरोपी ने बैंक खाता लेकर ट्रांजेक्शन के बाद 20 हजार का स्क्रीनशार्ट भेजा। दूसरी बार में आरोपी ने 70 हजार का स्क्रीनशॉट भेज दिया। फिर उनसे कहा कि गलती से अधिक पैसे ट्रांसफर हो गए। आरोपी ने उन्हें बातों में फंसाकर 63 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। जांच में युवक संदीप हरिदास पंवार निवासी ओसमाबाद महाराष्ट्र निकला है। इंदिरापुरम कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि साइबर सेल टीम और पुलिस ठगों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। जल्द ठगों को पकड़कर ठगी का खुलासा किया जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed