फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Helicopter did not come from Agra...SP national president kept waiting

Ghaziabad News: आगरा से नहीं आया हेलीकॉप्टर... सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करते रहे इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Helicopter did not come from Agra...SP national president kept waiting
साहिबाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को हिंडन एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे इंतजार कर दिल्ली लौटना पड़ा। अपने चार्टेड प्लेन से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को यहां से हेलीकॉप्टर के जरिये मीरापुर, मुजफ्फरनगर जाना था। सपा के महानगर अध्यक्ष नेता वीरेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे हिंडन एयरफोर्स पर अपने निजी विमान से पहुंचे थे। यहां से उन्हें मुजफ्फरनगर मीरापुर जाना था, वहां उन्हें जनसभा में शामिल होना था। सपा नेता का कहना है कि हेलीकॉप्टर के इंतजार में करीब तीन घंटे उन्हें बैठना पड़ा। अखिलेश यादव को मीरापुर ले जाने के लिए आगरा से हेलीकॉप्टर आना था। हेलीकॉप्टर न आने का कारण खराब मौसम एवं एयरफोर्स की आगरा में हो रही प्रैक्टिस को बताया गया। वीरेंद्र यादव ने बताया कि हेलीकॉप्टर का करीब तीन घंटे तक इंतजार कर अखिलेश यादव दिल्ली लौट गए। वहीं, इस मामले में हिंडन एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव ने बताया कि अखिलेश यादव दोपहर के समय अपने निजी विमान से एयरपोर्ट उतरे थे। आगरा से हेलीकॉप्टर न आने पर वह दिल्ली की ओर लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed