फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Heated argument broke out between garment shopkeeper and his customers in Ghaziabad

Video: गाजियाबाद में गारमेंट्स दुकानदार व ग्राहकों के बीच जमकर हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 07 Oct 2025 05:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Oct 2025 05:12 PM IST
सार

कपड़े खरीदने के समय ग्राहकों व दुकानदार में पैसों को लेकर कहासुनी हो गई, आपस में गाली-गलौज के बाद ग्राहकों ने दुकानदार कासिम के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Heated argument broke out between garment shopkeeper and his customers in Ghaziabad
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत एनटीपीसी रोड स्थित गारमेंट्स की दुकान पर पैसों को लेकर दुकानदार व ग्राहकों में विवाद हो गया, ग्राहकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। दुकानदारों ने ग्राहक युवकों को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे 3-4 युवकों को पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर बशीर मार्केट में कासिम पुत्र कामिल निवासी पिपलैड़ा, हापुड़ क्लासिक गारमेंट्स के नाम से दुकान करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 6-7 युवक पिपलैड़ा की बशरा कॉलोनी से उनकी दुकान पर कपड़े खरीदने आए, कपड़े खरीदने के समय ग्राहकों व दुकानदार में पैसों को लेकर कहासुनी हो गई, आपस में गाली-गलौज के बाद ग्राहकों ने दुकानदार कासिम के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया, तभी वहां आसपास के दुकानदार पहुंच गये और ग्राहकों को पकड़ लिया और उनको दौड़ा-दौड़ाकर कर सरेआम सड़क पर लात-घूसों से मारपीट की। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे तीन युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


मसूरी कस्बा चौकी प्रभारी उत्तम कुमार ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दर्ज कराई एफआईआर में प्रथम पक्ष से गुफरान व आसिफ पुत्र अनीस अहमद तथा कादिर पुत्र जुल्फेकार निवासीगण ढोलक वाली मस्जिद के पास पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ तथा द्वितीय पक्ष से कासिम पुत्र कामिल व शुएब पुत्र आमिर तथा आसिफ पुत्र वली मोहम्मद निवासीगण पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ के अलावा दोनों पक्षों के 10-11 अज्ञात अन्य युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि सब इंस्पेक्टर उत्तम कुमार को दी गई तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 6 नामजद व 10-11 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, दोनों पक्षों से गुफरान पुत्र अनीस निवासी ढोलक वाली मस्जिद के पास पिपलैड़ा धौलाना तथा कासिम पुत्र कामिल निवासी ग्राम पिपलैड़ा धौलाना को गिरफ्तार करके जेल भेजे गए हैं व एक नाबालिग किशोर को सुधार गृह में भेजा गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed