{"_id":"60bc53828ebc3e59ab431d8d","slug":"health-workers-molested-then-came-home-and-beaten-door-the-victim-remained-in-panic-for-one-and-a-half-hours-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्वास्थ्य कर्मियों से सरेराह छेड़छाड़, फिर घर आकर पीटा दरवाजा, डेढ़ घंटे दहशत में रही पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्वास्थ्य कर्मियों से सरेराह छेड़छाड़, फिर घर आकर पीटा दरवाजा, डेढ़ घंटे दहशत में रही पीड़िता
Sun, 06 Jun 2021 10:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:18 AM IST
सार
पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर सिहानी गांव निवासी करन और शिवम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के पटेल नगर में कार सवार तीन युवकों ने निजी अस्पताल की दो महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की। इनमें से एक युवती के मुताबिक घटना के वक्त तीनों आरोपी नशे में धुत थे। उन्होंने शराब पीने के लिए जबरन युवती के हाथ से पानी की बोतल भी छीन ली। मामला यहीं नहीं रुका।
मनचले पीछा करते हुए पीड़िता के कमरे तक जा पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर सिहानी गांव निवासी करन और शिवम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की तलाश जारी है।
सिहानी गेट थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए पर रहने वाली युवती का कहना है कि वह पास के ही एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह अस्पताल से ड्यूटी खत्म करके अपनी सहकर्मी के साथ कमरे पर जा रही थी।
विज्ञापन
दोनों रूम मेट भी हैं। पीड़िता का कहना है कि अस्पताल से करीब 100 मीटर दूर चलते ही इनोवा कार सवार तीन युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। तीनों आरोपी नशे में थे, लिहाजा उन्होंने उनकी बात को अनदेखा करते हुए आगे बढ़ना मुनासिब समझा।
आरोप है कि कार सवार युवक कुछ देर रुकने के बाद एकाएक उनके बगल में आकर रुके। शराब पीने के लिए आरोपियों ने हाथ से पानी की बोतल छीन ली। कार सवार मनचलों के इरादे भांपकर उन्होंने कमरे की तरफ दौड़ लगा दी।

पीछा करते हुए बिल्डिंग पर पहुंचे मनचले, स्टाफ से की अभद्रता
पीड़ित युवती का कहना है कि वह और उसकी रूममेट दौड़ लगाते हुए अपने मोहल्ले में पहुंच गईं। लेकिन कार सवार मनचले पीछा करते हुए वहां भी आ धमके। वहां उन्होंने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। युवती का कहना है कि बात हद से आगे बढ़ती देख उसे अस्पताल में फोन करना पड़ा। जिसके बाद स्टाफ के अन्य कर्मचारी भी आ गए। आरोप है कि तीनों मनचलों ने दबंगई दिखाते हुए उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ और आरोपी मौके से चले गए।
थोड़ी देर बाद कमरे का दरवाजा पीटने लगे आरोपी, डेढ़ घंटे दहशत में रही पीड़िता
पीड़ित युवती का कहना है कि अस्पताल के स्टाफ के जाने के कुछ देर बाद ही तीनों आरोपी फिर से आ गये। इस बार उन्होंने सारी हदें पार करते हुए कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। रात करीब 10 बजे स्थानीय लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। डेढ़ घंटे दहशत के साए में रही पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कांबिंग शुरू कर दी।
कार के नंबर से धरे गए दो बिगड़ैल रईसजादे, तीसरे की तलाश जारी
सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया था। कार के नंबर के आधार पर सिहानी गांव निवासी करन और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके परिजनों का अपना कारोबार है। एसएचओ का कहना है कि घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।