फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur Woman Publicly Ends Marriage in Panchayat Breaks Bangles and Removes Toe Rings After Domestic Abuse

UP: 'लो तोड़ दीं चूड़ी... उतार दिए बिछुवे, अब पति से कोई वास्ता नहीं', पंचायत में पत्नी का फैसला, ये शर्त रखी

Tue, 24 Jun 2025 03:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Jun 2025 03:31 PM IST
सार

Garmukteshwar Village News: यूपी के हापुड़ से जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने भरी पंचायत में चूड़ी तोड़ दीं और बिछुवे उतार दिए। उसने कहा कि अब मेरा पति से कोई वास्ता नहीं है। पति के पिटाई करने पर पत्नी भड़की थी।

विज्ञापन
Hapur Woman Publicly Ends Marriage in Panchayat Breaks Bangles and Removes Toe Rings After Domestic Abuse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

Woman Declares Divorce In Hapur: "लो मैंने अपनी चूड़ी तोड़ दीं और बिछुवे भी उतार दिए। अब मेरा पति से कोई वास्ता नहीं बचा है। इसलिए भविष्य में मुझसे कोई ताल्लुक न रखे और न किसी प्रकार की बात करे, लेकिन मेरी बेटी का ख्याल रखता रहे"। 
विज्ञापन


हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर में सोमवार को हुई पंचायत में यह नजारा देखने को मिला। पति द्वारा मारपीट करने से बुरी तरह आहत पत्नी परिजनों के साथ मायके के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र निवासी युवती की शादी गढ़ गंगा खादर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर के युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बेटी के पैदा होने के बाद उसका उत्पीड़न और भी बढ़ता चला गया। पति द्वारा बेरहमी से पिटाई करने और घर से निकालने पर महिला भड़क गई, जिसने सूचना देकर मायके वालों को गांव में बुला लिया। मायके वालों ने गांव में जिम्मेदार लोगों की पंचायत बुला ली। 

महिला ने पति के साथ रहने से किया इनकार
पंचायत में महिला को शांत करते हुए फिर से पति के साथ रहने का दबाव बनाया गया, लेकिन प्रताड़ना और मारपीट से आहत महिला ने साफ इन्कार कर दिया। 

 

महिला ने भरी पंचायत में अपने हाथों की चूड़ी तोड़ी
इसके बाद जब पंचों ने महिला पर पति के साथ ही रहने का दबाव बनाया तो उसका गुस्सा भड़क गया, जिसने भरी पंचायत में अपने हाथों की चूड़ी तोड़ दी, बिछुवे उतारकर बड़ी बेबाकी के साथ पति से सारा वास्ता तोड़ डाला। महिला के इस रौद्र रूप को देखते हुए मायके वाले भी मजबूर हो गए। 


 

पंचों ने भी उसे अपने पति से अलग रहने की इजाजत दे दी। महिला ने अपनी बेटी को उसके पिता के साथ रहने और उसकी अच्छी तरह देखभाल करने की इच्छा जताई। इसके बाद महिला अपनी बेटी को पति के घर छोड़कर रोती बिलखती हुई मायके वालों के साथ चली गई। 

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली पर कोई सूचना अथवा शिकायत नहीं मिली है। लेकिन, अगर कोई भी पक्ष तहरीर देता है तो उसके आधार पर जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed