फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur people get relieved from chhajarsi toll plaza less toll tax for them 5 rupees more for others

छिजारसी टोल प्लाजा : हापुड़ वालों के लिए टोल आधा, बाहर वालों के लिए पांच रुपये ज्यादा

Wed, 31 Mar 2021 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 31 Mar 2021 05:17 PM IST
सार

- एनएचएआई ने हापुड़ जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों की एक तरफ की टोल दर 125 से घटाकर की 65 रुपये
- छिजारसी टोल प्लाजा से 20 किमी की दूरी के अंदर स्थानीय निवासियों का 285 रुपये हुआ मासिक पास
- बाहरी यात्रियों को अब एक तरफ के 125 की जगह देने होंगे 130 रुपये 

विज्ञापन
Hapur people get relieved from chhajarsi toll plaza less toll tax for them 5 rupees more for others
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हापुड़ जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन स्वामियों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बड़ी राहत दी है। छिजारसी (पिलखुवा) टोल प्लाजा से गुजरने वाले हापुड़ के पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को अब 125 रुपये की जगह केवल 65 रुपये (प्रति कार एक तरफ) देने होंगे। जबकि हापुड़ से बाहर के निवासियों को अब एक ओर से 125 की जगह 130 रुपये प्रति कार भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर छिजारसी टोल प्लाजा से 20 किमी के अंदर स्थानीय निजी वाहन चालकों को अब मासिक पास के लिए 285 रुपये खर्च करने होंगे। दूसरी ओर मंत्रालय में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की टोल दरों को लेकर होने वाली अहम बैठक में दूरी के हिसाब से तय की जाने वाली नई दरों में हापुड़ के निवासियों को और राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


वर्तमान टोल की यह दरें 2021-22 तक लागू रहेंगी। नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। एनएचएआई के निर्णय का सबसे ज्यादा लाभ हापुड़ के लोगों को मिलेगा। नई टोल दरों में कार, जीप, वैन और हेल्क वाहनों एक एकल यात्रा के लिए 130 रुपये, 24 घंटे में वापसी के लिए 195 रुपये, 50 एकल यात्राओं के लिए मासिक पास 4340 रुपये और हापुड़ जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को केवल 65 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी कैटेगरी में हल्के वाणिज्यिक यान, मालवाहक यान व मिनी बस चालकों को एक तरफ के 210 रुपये, वापसी के 315 रुपये, 50 एकल यात्राओं का मासिक पास के 7010 रुपये और हापुड़ जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को 105 रुपये देने होंगे।

तीसरी कैटेगरी में दो धुरी वाले बस व ट्रक को एकल यात्रा के लिए 440 रुपये, वापसी के लिए 660 रुपये, 50 एकल यात्राओं के लिए मासिक पास 14685 रुपये और हापुड़ जिले के वाणिज्यिक वाहनों को 220 रुपये एकल यात्रा के देने होंगे।

तीन धुरी वाले वाणिज्यिक यान को एकल यात्रा के लिए 480 रुपये, वापसी के लिए 720 रुपये, 50 एकल यात्राओं के लिए मासिक पास 16020 रुपये और हापुड़ के पंजीकृत वाहनों के लिए एकल यात्रा को केवल 240 रुपये भुगतान करना होगा। भारी निर्माण मशीनरी व अर्थ मूविंग उपस्कर या बहुधुरीय यान के लिए एकल यात्रा में अब 690 रुपये, वापसी यात्रा के लिए 1035 रुपये, 50 एकल यात्राओं के लिए मासिक पास 23030 रुपये और हापुड़ जिले के पंजीकृत वाहनों को 345 रुपये टोल भरना होगा।

वहीं, विशाल आकार वाले सात या उससे अधिक धुरी वाले यान को एकल यात्रा के लिए 840 रुपये, वापसी के लिए 1260 रुपये, 50 एकल यात्राओं के लिए मासिक पास 28035 रुपये और हापुड़ जिले के पंजीकृत वाहनों को एकल यात्रा के लिए केवल 420 रुपये टोल देना होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मुदित गर्ग ने बताया कि छिजारसी प्लाजा पर नई टोल दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी।


नंबर प्लेट व फास्टैग पर नजर रखेंगे 140 कैमरे
एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे के चारों चरणों में 140 कैमरे लगाए हैं, जिसमें से कुछ कैमरे एक्सप्रेसवे पर होने वाली सामान्य गतिविधि पर नजर रखेंगे। जबकि 100 कैमरे सीधे तौर पर गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग पर नजर रखेंगे। जल्द ही इन कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डासना से हापुड़ के बीच भी करीब 50 नए हाईब्रिड कैमरे लगाए जाने की योजना है, जिनके लगने के बाद चलती गाड़ी से टोल काटे की व्यवस्था यहां पर भी शुरू हो जाएगी। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे गाड़ी में लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फास्टैग से अटैच है। ऐसे में जहां से गाड़ी एक्सप्रेसवे पर चढ़ेगी और जहां से बाहर निकलेगी। उसके कैमरा रीड करेगा और उसके बाद दूरी के हिसाब से टोल जोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed