फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

कल होगा अंडर -19 क्रिकेट का पहला ट्रायल मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कल होगा अंडर-19 का क्रिकेट ट्रायल मैच
विज्ञापन

हापुड़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आदेश पर हो रहे अंडर-19 क्रिकेट के ट्रायल का मैच शनिवार को होगा। ट्रायल मैच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जिनके बीच मैच कराने के बाद 14 बेहतर खिलाड़ी चुने जाएंगे।

बुधवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुए ट्रायल में 77 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें से 42 खिलाड़ियों का चयन हुआ। सलेक्शन कमेटी ने अब 45 खिलाड़ियों का चयन करते हुए 15-15 खिलाड़ियों को तीन टीमों में विभाजित किया है। सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुदर्शन त्यागी ने बताया कि ए और बी टीम का मैच शनिवार को होगा, बी और सी का मैच रविवार वहीं ए और सी टीम का मैच मंगलवार को खेला जाएगा। सभी मैच 40 से 50 ओवर के होंगे, खिलाड़ियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। सभी चुने गए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दिया जाएगा। एसोसिएशन का लक्ष्य बेहतर खिलाड़ियों को जोन स्तर पर चुनकर भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed