फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

खेड़ा के सीएम योगी आज, खोलेंगे सौगातों का पिटारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सभास्थल का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री। - फोटो : PILAKHWA
खेड़ा के सीएम योगी आज, खोलेंगे सौगातों का पिटारा
विज्ञापन

हापुड़/पिलखुवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर 12.35 बजे धौलाना के खेड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेेंगे। करीब डेढ़ घंटे में सीएम 350 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक अफसरों और भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा।
जनसभा के दौरान सुरक्षा के लिए कई जिलों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई है। मंगलवार को सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने सभास्थल पहुंचकर डीएम और अन्य अधिकारियों ने वार्ता की। सुबह से ही मंडलायुक्त, सुरेंन्द्र सिंह, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीन कुमार, डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर व्यवस्थाओं में जुटे रहे। जनसभा स्थल पर छह एलइडी लगाई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच या मुख्यमंत्री के करीब जाने वालों का एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि कि मंच पर 40 कुर्सी लगाई गई हैं। पंडाल को 16 ब्लॉकों में बांट 15 हजार कुर्सी लगाई हैं। यहां विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित शिविर बनाए गए है। मंच को फूलों से सजाया गया है। पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक धर्मेश सिंह तोमर, ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया, जिला प्रभारी मान सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेश तोमर, नगराध्यक्ष हरीश अग्रवाल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले का हो सीमा विस्तार, गड्ढों से मिले निजात
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से जनता को हापुड़ के सीमा विस्तार और हाईवे एवं अन्य प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की उम्मीदें हैं। लोग चाहते हैं कि गढ़ के लिए भी कुछ खास हो ताकि यह यूपी के हरिद्वार की तर्ज पर विकसित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर के कुछ गांवों को मिलाकर हापुड़ के सीमा विस्तार की मांग काफी पुरानी है। सीमा विस्तार एवं विकास सद्भाव समिति के संयोजक डा. एसके कौशिक बताते हैं कि हाल ही में जिले के लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उम्मीद है कि सीएम इस संबंध में कुछ घोषणा करेंगे। उधर लोगों को उम्मीद है कि सीएम सड़कों की हालत सुधारने के लिए भी कहेंगे। गढ़-मेरठ हाईवे पर पांच दिन में तो लोगाें की मौत गड्डों में बाइक का पहिया गिरने की वजह से हुई है। यही हाल कई अन्य सड़कों का है। हैंडलूम कारोबारी पिलखुवा में एक्सपोर्ट हाउस की भी मांग कर रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि सीएम हैंडलूम के संबंध में जरूर कोई बड़ी घोषणा करेंगे। गन्ना किसानों का भी 300 करोड़ से ज्यादा चीनी मिलों पर बकाया चल रहा है। किसानों को भी सीएम से गन्ने के भाव और भुगतान को लेकर उम्मीदेें हैं।
न्यायालय भवन की दरकार
जिले में फ्रीगंज रोड पर पुराने कचहरी परिसर में जिला न्यायालय चल रहा है। जबकि यहां पार्किंग की व्यवस्था भी ठीक नहीं है, जिसके कारण जाम की दिक्कत रहती है। जिले में जिला न्यायालय के निर्माण के लिए फाइल शासन में अटकी है। ऐसी स्थिति में यहां लोगों और अधिवक्ताओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन बड़ी योजनाओं का होगा शिलान्यास
जसरूपनगर में आश्रम पद्धति विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय के फेज-एक का कार्य। गांव महमूदपुर, भटियाना, दस्तोई, आलमपुर, अलीपुर, मीरपुर, अब्दुल्लापुर बसंतपुर, बड़ौदा हिंदुवान, दादरी, मलकपुर, नान, रसूलपुर और वझीलपुर में पेयजल योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed