फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

जिला अस्पताल में बनेगा ब्लड बैंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला अस्पताल में बनेगा ब्लड बैंक
विज्ञापन

हापुड़। दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में अक्तूबर में आधुनिक ब्लड बैंक तैयार हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। यह स्वास्थ्य विभाग का पहला ब्लड बैंक होगा और यहां जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त मिल सकेगा।
सड़क दुर्घटना, घातक बीमारी में अक्सर मरीज की मौत खून की कमी से हो जाती है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कोई ब्लड बैंक ही नहीं है। एक स्टोर यूनिट सीएचसी में जरूर है, लेकिन समय आने पर वहां से रक्त ही नहीं मिल पाता है। मरीजों को प्राइवेट ब्लड बैंक से रक्त लेना पड़ता है, जहां महंगे दामों से मरीजों की जेबें खाली हो जाती हैं। अब जल्द ही स्वास्थ्य विभाग का अपना आधुनिक ब्लड बैंक होगा। दस्तोई रोड पर जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन में इस संबंध में वार्ता के बाद विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। ब्लड बैंक बनने के बाद जिला अस्पताल से जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त मिल सकेगा। यहां लोग स्वेच्छा से रक्तदान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

अभी 1500 रुपये में मिलती है एक यूनिट
प्राइवेट ब्लड बैंक से मरीजों को एक यूनिट ब्लड करीब 1500 रुपये में मिलता है। इसके साथ ही डोनर की भी आवश्यकता रहती है। हालांकि रक्तदान का कार्ड होने पर डोनर की आवश्यकता नहीं होती। निर्धारित चार्ज देकर मरीज को रक्त दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी बड़ी राहत
दुर्घटना या अन्य बीमारी पर गरीब लोगों को रक्त उपलब्ध कराना मुश्किल हो जाता है। सरकारी ब्लड बैंक खुलने से जरूरतमंदों को राहत मिलेेगी।-सुशील शर्मा
जरूरतमंदों को मिलेगी मदद
ब्लड बैंक खोलने का प्रयास सराहनीय है। मरीज के गंभीर बीमार होने पर बहुत से लोग पैसों के अभाव में रक्त खरीद ही नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों को बड़ी मदद मिलेगी। -आदित्य त्यागी,

जल्द बनेगा ब्लड बैंक
ब्लड बैंक बन जाने के बाद जिलेभर के लोगों को जरूरत पर निशुल्क रक्त मिल सकेगा।। जल्द ही जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना हो जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed