फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

यूपी बोर्ड : परीक्षा कराई नहीं, मार्कशीट में लिख दिया नकलची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
यूपी बोर्ड : परीक्षा कराई नहीं, मार्कशीट में लिख दिया नकलची
विज्ञापन

हापुड़। यूपी बोर्ड ने बिना परीक्षा कराए ही कई छात्रों की 12 वीं की अंकतालिका में विदहेल्ड (नकलची) लिख दिया। कईयों को अनुपस्थित दिखा दिया तो कुछ अंकतालिकाओं में नंबरों की जगह सिर्फ प्रमोट लिख दिया। डीआईओएस ने बोर्ड को चिट्ठी लिखकर इस चूक से अवगत कराया है।
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार 13,748 छात्र पंजीकृत थे। परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र परेशान हैं। कई छात्रों की वेबसाइट पर जारी अंकतालिका में नंबरों की जगह विदहेल्ड लिख दिया गया है। परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने की स्थिति में छात्र का रिजल्ट रोककर अंकतालिका पर विदहेल्ड लिखा जाता है। सवाल यह है कि कोरोना के चलते जब इस बार परीक्षाएं नहीं हुईं तो विदहेल्ड कैसे लिख दिया गया। परीक्षा नहीं हुई तो अनुपस्थित कैसे लिखा गया। जिन अंकतालिकाओं में अंक दर्ज नहीं हैं उन पर प्रमोट किस आधार पर लिखा गया है। परेशान छात्र और अभिभावक स्कूल और डीआईओएस दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। प्रधानाचार्यों का कहना है कि विद्यालय से सभी छात्रों के अंक ठीक तरीके से भेजे गए थे। छात्र शिक्षकों को ही दोषी मान रहे हैं, लेकिन वास्तव में चूक बोर्ड स्तर से ही हुई है।
विज्ञापन

दाखिले की दौड़ में कैसे होंगे शामिल
यूजीसी ने अगस्त में नए सत्र की शुरूआत के आदेश किए थे। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट में त्रुटियों की वजह से बड़ी संख्या में छात्र डिग्री कॉलेजों में प्रवेश से वंचित रह सकते हैं। इस डर की वजह से अभिभावक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के छात्र भी नहीं संतुष्ट
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम से भी छात्र असंतुष्ट हैं। कुछ छात्रों का कहना है कि उनके कक्षा 9वीं, 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक थे। जबकि बोर्ड के परीक्षा परिणाम में उन्हें बेहद कम अंक मिले हैं। स्कूलों में इस संबंध में शिकायत की जा रही है।
त्रुटियों की भरमार, बोर्ड जल्द ठीक करे
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में त्रुटियों की भरमार है। छात्रों की अंकतालिका में विदहेल्ड, प्रमोट लिखा आ रहा है, अंक भी नहीं चढ़ाए गए हैं। बोर्ड को इन खामियों पर विचार कर, सुधार करना चाहिए। एसके सिरोही, प्रधानाचार्य-बिजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज।
अंकतालिकाओं में गंभीर खामियां
बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में काफी खामियां हैं। अनेक छात्रों की मार्कशीट में अंक दर्ज नहीं हैं और प्रमोट लिख दिया गया है। इससे छात्रों के साथ शिक्षक भी परेशान हैं।--विजय गर्ग, प्रधानाचार्य, एसएसवी पीजी कॉलेज।
क्या कहते हैं छात्र
कोई नहीं दे रहा जवाब
मेरी इंटरमीडिएट की अंकतालिका में विदहेल्ड लिखा है। जब परीक्षा नहीं हुई तो यह कैसे लिखा जा सकता है। मैं परेशान हूं। स्कूल कोई जवाब नहीं दे पा रहा।
--शिवम।
तत्काल हो कार्रवाई
मेरी 12वीं की अंकतालिका में विदहेल्ड लिख दिया गया है। मुझे कहीं से भी संतोषजनक जवाब नहीं। आखिर मेरी क्या गलती है। त्रुटि में सुधार कर जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई हो।

--सोमनाथ।
बोर्ड को लिखा है, जल्द होगा समाधान
जिले के बहुत से छात्रों के अंक पत्रों में इस तरह की खामियां हैं। छात्रों की समस्याओं के संबंध में बोर्ड से पत्राचार किया जा चुका है। छात्र परेशान न हों, जल्द समाधान कराया जाएगा।--निशा अस्थाना।-डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed