फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

24 घंटे में 150 बार बिजली की ट्रिपिंग, 60 से अधिक हुए फाल्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
24 घंटे में 150 बार बिजली की ट्रिपिंग, 60 से अधिक हुए फाल्ट
विज्ञापन

हापुड़। शुक्रवार को 24 घंटे में 150 बार ट्रिपिंग और 60 से अधिक फाल्ट शहर के लिए मुसीबत बन गए। गुस्साए लोगों ने पटना मुरादपुर बिजलीघर का घेराव कर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लो वोल्टेज और कटौती की वजह से कूलर-पंखे बंद हो गए और घरों में रुकना मुश्किल हो गया। कई इलाकों में इनवर्टर भी जवाब दे गए।
हापुड़ डिविजन के समस्त 14 बिजलीघर ओवरलोडिंग से हांफ रहे हैं। यह हाल तब है जब गर्मियाें से पहले ही पावर कॉरपोरेशन ने शासन को रिपोर्ट भेजकर बिजलीघरों को भार झेलने में सक्षम बताया गया था। भीषण गर्मी में बिजली की बदहाली से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शुक्रवार को स्थिति बेहद खराब रही। 24 घंटे में समस्त बिजलीघरों पर 150 से अधिक बार ट्रिपिंग हुई। शाम को तो आधे घंटे भी आपूर्ति लगातार नहीं चल सकी। कर्मचारी एक फाल्ट को दुरस्त करते, इतने में दूसरी जगह फाल्ट की सूचना पर उन्हें दौडना पड़ता। अफसर आपूर्ति की मांग बढने से समस्या उत्पन्न होने की बात कह, पल्ला झाडने में लगे रहे। दिनभर बिजली से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वह नारेबाजी करते हुए पटना मुरादपुर बिजलीघर पहुंच गए। यहां घंटों हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

48 घंटे में दो बार फुंका ट्रांसफार्मर, भीड़ ने घेरा ट्रांसफार्मर
इंद्रलोक कॉलोनी में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसके चलते दिनभर लोग बिजली संकट से जूझते रहे। रात में करीब 12 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर चालू किया गया। लेकिन चार घंटे बाद ट्रांसफार्मर फिर फुंक गया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने पटना मुरादपुर बिजलीघर का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ट्रांसफार्मर ओवर लोड है, जिसकी क्षमता वृद्धि नहीं की जा रही है। गर्मियों में इससे परेशानी हो रही है। हंगामा करने वालों में रिंकू राजपूत, अंकित शर्मा, वेद, संजीव, रोहित, नितिन, डिंपल, सचिन, नवनीत, ओमदत्त शर्मा, हेमंत शर्मा, मनीष सिंहल, दिनेश शर्मा, विवेक शर्मा, देवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात में हालात और विकट
गांवों में बिजली की व्यवस्था बेहद खराब है। 12 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल रही है। खेतों में तो सात घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। रात के समय जंगल क्षेत्र की सप्लाई बंद ही कर दी जाती है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
इन बिजलीघरों से की जाती है आपूर्ति
हापुड़ डिविजन के प्रीत विहार, दिल्ली रोड, रामपुर रोड, अतरपुरा, मोदीनगर रोड, जसरूपनगर, कैली, किल्हौड़, वझीलपुर, लालपुर, उबारपुर, धीरखेड़ा, पटना मुरादपुर बिजलीघर से क्षेत्र को आपूर्ति दी जाती है।
बिजलीघरों को मिल रहे 10 केवी वोल्टेज
बिजलीघरों को 11केवी वोल्टेज की आवश्यकता होती है। लेकिन भीषण गर्मी में जबरदस्त डिमांड के चलते बिजलीघरों को सिर्फ 10 केवी वोल्टेज ही मिल पा रहे हैं। इस वजह से बिजलीघर हांफ रहे हैं।

तेज हैं समाधान की कोशिशें
गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ने से समस्या हो रही है। बेहतर आपूर्ति का हर संभव प्रयास कराया जा रहा है। लोगों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed