फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, फैसला तीन बजे के बाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, फैसला तीन बजे के बाद
विज्ञापन

हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला शनिवार शाम तीन बजे के बाद हो जाएगा। कुल 19 सदस्यों वाली जिला पंचायत में भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। जीत के लिए प्रत्याशी को दस सदस्यों के मत की जरूरत होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा की रेखा नागर और सपा की रुचि यादव आखिरी वक्त तक बाजी अपने पक्ष में करने की जुगत में हैं। दोनों ही दलों के नेता भी लामबंदी में जुटे हैं। शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट में न्यायालय कक्ष जिला मजिस्ट्रेट में मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान का समय खत्म होने के बाद आधा घंटे मेें ही नतीजा आ जाएगा। चुनाव के लिए कलक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक बदले
चुनाव के लिए शासन द्वारा पूर्व में तैनात प्रेक्षक को बदल दिया गया है। उदय भानू त्रिपाठी के स्थान पर अब राजेश प्रकाश को पर्यवेक्षक बनाया गया है। शुक्रवार को राजेश प्रकाश हापुड़ पहुंच गए और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चुनाव के संबंध में जानकारी ली। मतदान और मतगणना की तैयारियों को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की जिम्मेदारियां तय
डीएम अनुज सिंह ने बताया कि अपर उपजिलाधिकारी कलक्ट्रेट विशाल कुमार को मतदान के बाद निकासी द्वार पर चकबंदी अधिकारी संतोष कुमार तिवारी को निर्वाचक नामावली की प्रति में मतदाता के हस्ताक्षर कराने, जिला कृषि रक्षा अधिकारी दिव्या मोर्या व जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता को महिला मतदाताओं की पहचान कार्य करने, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार को निर्वाचन अधिकारी के कार्यों में सहयोग व कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार को कंप्यूटर टंकन संबंधी समस्त कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह मतदाता की पहचान से संतुष्ट होने के बाद मतदाता को मतपत्र निर्गत करेंगे।

सांसद और विधायक भी नहीं जा सकेंगे अंदर
निर्वाचन प्रकिया से जुड़े अफसरों, कर्मचारियों जिला पंचायत के सदस्यों के अलावा किसी भी व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि को प्रांगण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जुलूस और हथियार लेकर चलने पर भी रोक है। सुरक्षा प्राप्त प्रत्याशियों व सदस्यों के सुरक्षाकर्मियों को भी मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed