फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

मोदीनगर से एक और संदिग्ध दिल्ली रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मोदीनगर से कोरोना का संदिग्ध मरीज दिल्ली रेफर
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के संदिग्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार शाम कोरोना के एक और संदिग्ध मरीज को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया है। यह व्यक्ति चार दिन पहले ही इंडोनेशिया से लौटा था। इस व्यक्ति को शुक्रवार शाम सुबह तक मोदीनगर स्थित घर पर ही निगरानी में रखा गया था, लेकिन खांसी होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। उधर, शनिवार शाम शास्त्रीनगर से दो और लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग को 10 संदिग्धों की रिपोर्ट का दिल्ली से आने का इंतजार है।
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि अब तक कुल कोरोना के 20 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से एक पॉजिटिव है और सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 12 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को ही पांच मरीजों के सैंपल लिए गए थे। उनमें एक राजनगर, एक मोदीनगर और तीन इंदिरापुरम में रहते हैं। इनमें चार लोग सिंगापुर और एक इंडोनेशिया से लौटकर आया है। इंडोनेशिया से लौटे 26 वर्षीय युवक ने शुक्रवार देर शाम खांसी की शिकायत की थी। इसके बाद उसे रात में दिल्ली के आरएलएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी सभी को फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

कारोबारी की हालत में सुधार, सफदरजंग शिफ्ट
आरएलएम अस्पताल में भर्ती करवाए गए 58 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव कारोबारी की हालत में सुधार हुआ है। सीएमओ ने बताया कि मरीज का बुखार उतर गया है और खांसी भी सही हो गई है, इसके बाद उन्हें आरएमएल से सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि हालात में सुधार होने के बाद मरीजों को सफदरजंग में रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मरीजों को किया जाएगा अस्पताल में भर्ती
जिले में फिलहाल कोरोना के 22 संदिग्धों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि इनमें से पांच संदिग्धों को देर रात तक जिला एमएमजी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। पांच मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण उभर रहे हैं, जिन्हें देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि एमएमजी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड में कुछ काम बाकी रह गया था, जो शाम या रात तक पूरा हो जाएगा। उसके पांचों मरीजों को वहां शिफ्ट किया जाएगा। यदि जरूरी हुआ तो सभी को दिल्ली के आरएलएम अस्पताल भी भेजा जा सकता है।

सीएमओ से जनप्रतिनिधि तक मांग रहे मास्क
कोरोना से बचाव के लिए आम से लेकर खास तक सभी सेनिटाइजर व मास्क की तलाश में भटक रहे हैं। सीएमओ केपास जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक सेनिटाइजर व मास्क की मांग कर रहे हैं। मेडिकल स्टोरों में मास्क व सेनिटाइजर की शार्टेज हो गई है। मार्केट में यह सामग्री अब ब्लैक में बची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed