फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

कोरोना का मरीज घर से निकला तो मचा हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन

कविनगर से कारोना संदिग्ध मरीज लापता
- मरीज की तलाश में दौड़ी पुलिस व प्रशासन की टीम, थोड़ी देर बाद खुद ही घर लौटा
- घर से निकलते ही पड़ोसियों ने दी थी स्वास्थ्य विभाग को सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। घर में ही आइसोलेशन में रखा गया मरीज शनिवार को अचानक से बाहर निकला तो हड़कंप मंच गया। पड़ोसियों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। उसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम उसे खोजने में जुट गई। घर पर पहुंची टीम को जानकारी दी गई कि वह अभी यहीं पर थे पता नहीं कहां चले गए। इसके बाद प्रशासन व पुलिस की तरफ से खोजबीन अभियान शुरू हो गया लेकिन कुछ ही देर में परिजनों ने जानकारी दी कि वह घर लौट आए हैं। परिजनों ने बताया कि कॉलोनी में ही निर्माणाधीन मकान को देखने चले गए।

अब स्वास्थ्य विभाग उन लोगों पर भी नजर रख रही है, जो बिल्डिंग का निर्माण करने में लगे थे। हालांकि उन्होंने बताया है कि वह निर्माण कार्य को दूर से देखकर ही लौट गए। सात दिन पहले इटली की ट्रैवल हिस्ट्री वाला मरीज कविनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी काउंसलिंग की थी और होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी थी लेकिन वह शनिवार को कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान देखने निकला तो हलचल बढ़ गई। कॉलोनी में घूमते हुए देखा तो लोगों ने कविनगर थाने व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद एसएचओ ने सिटी मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। सीएमओ डॉ. एनकेगुप्ता का कहना है कि इस बारे में संदिग्ध व्यक्ति जिस रिश्तेदार के यहां रह रहा था, उनसे बातचीत की जाएगी और उनके मूल निवास वाले जिले के स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed