फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

नितिन गडकरी का यूपी के डिप्टी सीएम को खुला ऑफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
हमें यूपी के बस अड्डे दे दो, लाभ कमाकर देंगे : गडकरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से कहा कि हमें यूपी के बस अड्डे दे दो, हम लाभ कमाकर देंगे। सभी बस अड्डे को एयरपोर्ट जैसा बना देंगे। हम आपसे एक रुपया नहीं लेंगे और मुनाफे में 50-50 प्रतिशत का हिस्सा होगा। या फिर जमीन दे दो और आधे के हिस्सेदार बन जाओ। यात्रियों को सारी सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध करा देंगे। इसके बाद देखिए किस तरह से लाभ होता है।
नितिन गडकरी ने कहा कि देश तरक्की कर रहा है। बस उस तरक्की को बनाए रखने के लिए सही आइडिया को अमल में लाकर इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने की जरूरत है। हम दिल्ली-मुंबई के बीच नया एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं, जिस पर 16 हजार करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण में बचाए हैं। 240 किमी की दूरी कम की है। नई डीपीआर में हम एक्सप्रेेस-वे को आदिवासी व पिछड़े इलाकों से ले जा रहे हैं। इससे जमीन भी सस्ती दरों पर मिल गई है। दूसरे एक्सप्रेस-वे तैयार होने पर उन सभी इलाकों में निवेश के नए दरवाजे खुलेंगे। मंत्रालय की दूरदर्शिता का ही नतीजा है कि हमने तीन बैंक लोन देने को तैयार हैं। मैंने एक प्लान बनाकर दिया और एसबीआई के चेयरमैन 50 हजार करोड़ रुपया स्वीकृत करने को राजी हो गए। इसी तरह से सवा लाख करोड़ रुपया एलआईसी हमें दे रही है। भारतमाला के तहत हमारे पास सड़कों व हाईवे के जाल खड़ा करने के लिए पैसे की कमी नहीं है।
विज्ञापन

---------------------
1200 करोड़ रुपया सिर्फ डीजल-पेट्रोल बेचकर कमाएंगे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस आइडिया पर हम काम कर रहे हैं। उसके हिसाब से हमें सड़के बनाने के लिए पैसे की कमी नहीं है। हाईवे व एक्सप्रेस-वे के किनारे हम 16 एकड़ जमीन ले रहे हैं, जिस पर दो एकड़ में पेट्रोल पंप, चार्जिंग स्टेशन व अन्य सुविधाएं होगी। बाकी क्षेत्र में हम पब्लिक टॉयलेट, शॉपिंग कंप्लेक्स, होटल व फ्रूट जंक्शन जैसी सुविधाएं विकसित कर रहे हैं। हमने ऑयल कंपनियों को सुझाव दिया है कि वो हमारी जमीन पर पेट्रोल पंप लगाएं। सीएनजी, पेट्रोल-डीजल बेचने से जो प्राफिट मिलेगा वो हमारा होगा। इसी से सालाना हमें एक हजार से 12 सौ करोड़ रुपये की आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
गंदे पानी से सीएनजी बनाकर चलाएं बसें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीएनजी व बायोगैस के इस्तेमाल पर जोर दिया। कहा कि अब ऐसी तकनीक है, जिसके इस्तेमाल से गंदे पानी से सीएनजी व बायोगैस बनाई जा सकती है। उस सीएनजी का इस्तेमाल बसों को चलाने में किया जाए। अब तो ट्रैक्टर भी सीएचसी से चलने वाले आ रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा लुधियाना में ट्रैक्टर तैयार कर रही है। इसी तरह से टीवीएस ने एथनॉल से चलने वाली बाइक बाजार में उतारी है। इससे गन्ना किसानों को भी लाभ होगा। जब ऐसे वाहनों की मांग बढ़ेगी तो पर्यावरण संरक्षण के साथ गन्ने की मांग भी बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed