फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur miscreants blew a bag containing two lakh rupees from car

Hapur: बदमाशों ने गाड़ी से दो लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Tue, 13 Sep 2022 11:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 13 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

नोएडा के दादरी निवासी नवीन हापुड़ में किराने का सामान लेने के लिए पक्का बाग के व्यापारी के पास माल लेकर आया था। गाड़ी में रुपये से भरा बैग छोड़कर पक्का बाग में वह माल को उतरवा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने गाड़ी में रखा बैग को निकाल लिया।

विज्ञापन
Hapur miscreants blew a bag containing two lakh rupees from car
गाड़ी से रुपये उड़ाए - फोटो : amar ujala

विस्तार

थाना कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग में एक पिकअप गाड़ी से बाइक सवार दो बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में दो लाख रुपये की नगदी थी। पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


नोएडा के दादरी निवासी नवीन हापुड़ में किराने का सामान लेने के लिए पक्का बाग के व्यापारी के पास माल लेकर आया था। गाड़ी में रुपये से भरा बैग छोड़कर पक्का बाग में वह माल को उतरवा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने गाड़ी में रखा बैग को निकाल लिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद नवीन वापिस आया तो बैग गाड़ी से गायब था। पीडि़त ने बताया की बैग में लगभग दो लाख रुपए थे। सूचना पर मौके पर व्यापारी एकत्र हो गए। पुलिस ने पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी खंगाले तो बदमाश बैग निकालते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed