फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur deaf and dumb boy fall in borewell deep upto 40 feet boy weeping evacuation program continue

हापुड़: खेलते हुए 40 फुट के गड्ढे में गिरा मूक-बधिर माविया, पाइप से पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन, NDRF मौके पर

Tue, 10 Jan 2023 03:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 10 Jan 2023 03:02 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि यह बोरवेल करीब 20-40 फुट गहरा है। सूचना पर मौके पर एसपी दीपक भूकर व एडीएम श्रद्धा शांडिल्याण मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Hapur deaf and dumb boy fall in borewell deep upto 40 feet boy weeping evacuation program continue
बोरवेल में गिरा मूक-बधिर मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला फूलगढ़ी में नगरपालिका के बंद पड़े नलकूप के बोरिंग में चार साल का बच्चा गिर गया। उसके गिरते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


बच्चे की पहचान माविया पुत्र साजिद खेलते हुए गिर गया। माविया मूक-बधिर है और बोरवेल से लगातार उसके रोने की आवाजें आ रही हैं और उसे निकालने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि यह बोरवेल करीब 20-40 फुट गहरा है और उसे पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है। सूचना पर मौके पर एसपी दीपक भूकर व एडीएम श्रद्धा शांडिल्याण मौके पर पहुंचे हैं। इस वक्त एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


बोतल से पहुंचाया गया दूध
बोरवेल में फंसे बच्चे को बोतल के माध्यम से दूध पहुंचाया गया है। रेस्क्यू में लगे कर्मचारियों ने बताया कि बच्चे ने दूध पी लिया है। इसके अलावा बोरवेल में प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर स्क्रीन पर अंदर के हालात देखने की कोशिश की जा रही है। बोरवेल के अंदर मोबाइल भेजकर बच्चे के पिता व दादा को उसे दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि इशारों के माध्यम से उसे कुछ समझाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में बच्चों के साथ खेल रहा था माविया
मंगलवार दोपहर करीब 12.00 बजे माविया मोहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में करीब 4 साल से बंद पड़े नगरपालिका के नलकूप के खंडहर में अक्सर बच्चे खेला करते थे। रोज की तरह बच्चे करीब डेढ़ फुट चौड़े बोरिंग के आसपास बच्चे खेल रहे थे। तभी संतुलन बिगड़ने के कारण अचानक बच्चा बोरिंग के अंदर गिर गया।

दूसरे बच्चों ने माविया के गिरने की सूचना पास हाथ ताप रहे कुछ लोगों को दी। जैसे ही लोगों को सूचना मिली लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़ पड़े। मोहल्ले के लोग राहत में लगे कर्मचारियों की मदद के लिए रास्ते पाइप व अन्य सामान मुहैया करा रहे हैं।


नलकूप का रास्ता तंग होने की वजह से पीछे के रास्ते से जेसीबी के माध्यम से दीवार तोड़कर रास्ता चौड़ा करने का प्रयास किया गया। फिलहाल बच्चे को शांत रखने के लिए उसके दादा को बुलाया गया है। दादा बच्चे को आवाज देकर उसे शांत करने का प्रयास कर रहे है। बच्चे की मां समरीन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed