हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर में कैंटर ने कार में मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, दो लोग घायल
अमरोहा के रजबपुर निवासी विपुल रविवार सुबह अपने परिजन महिला गुड्डी, मिंटू और सुशांत के साथ कार से रिश्तेदारी में दिल्ली जा रहे थे। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उप कृषि मंडी के सामने पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने कार में साइड मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के रजबपुर निवासी विपुल रविवार सुबह अपने परिजन महिला गुड्डी, मिंटू और सुशांत के साथ कार में सवार होकर दिल्ली रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उप कृषि मंडी के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में साइड मार दी, जिससे साइड में बैठे गुड्डी और मिंटू की मौके पर मौत हो गई, वहीं हादसे में सुशांत और विपुल घायल हो गए।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घायलों और शवों को वाहन से निकालकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।