{"_id":"60d2f78b8ebc3e348d21cdbd","slug":"hapur-5-year-old-girl-sexually-assaulted-by-neighbor-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: पड़ोसी के घर खेलने गई थी पांच साल की मासूम, पीड़िता को दर्द होने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: पड़ोसी के घर खेलने गई थी पांच साल की मासूम, पीड़िता को दर्द होने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Wed, 23 Jun 2021 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:27 PM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मंगलवार देर शाम बच्ची पड़ोस के घर में खेलने के लिए गई थी तभी आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों पर हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। यहां के अपराधियों को कानून का बिल्कुल डर नहीं जिसकी वजह से ही आए दिन पांच साल तक की बच्चियां हैवानों की हवस का शिकार बनती हैं। ताजा मामला हापुड़ का है जहां पांच साल की मासूम के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मंगलवार देर शाम बच्ची पड़ोस के घर में खेलने के लिए गई थी तभी आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घर आकर जब बच्ची को पीड़ा हुई तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने सब बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसका मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन