फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hailstorm accompanied by strong winds and rain; trees and hoardings toppled.

Ghaziabad News: आंधी-बारिश संग हुई ओलावृष्टि, गिरे पेड़ व होर्डिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm accompanied by strong winds and rain; trees and hoardings toppled.
गुलावठी में आंधी से गिरा पेड़ व टूटा होर्डिंग। संवाद
बुलंदशहर/बीबीनगर/अहार/बुगरासी/गुलावठी/अहमदगढ। पिछले कई दिनों से लगातार उमस के बीच मंगलवार की रात आंधी संग बारिश और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इस बीच कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिर गए। साथ ही करीब दो फीसदी आम की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, बुधवार को पूरे दिन लोग उमस से बेहाल रहे। बादलों की आवाजाही भी आसमान से बरसी आग से निजात नहीं दिला सकी।
विज्ञापन

करीब दो बचे अचानक तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर बाद यह आंधी में बदल गई। बारिश शुरू हो गई। अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव असरौली के आसपास ओलावृष्टि भी हुई। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। आंधी का असर सबसे अधिक गुलावठी क्षेत्र में देखने को मिला।
विज्ञापन

यहां कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिर गए। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी पेड़ गिरने की सूचना है। वहीं, किसान राजपाल और महेंद्र का कहना है कि गन्ना, ज्वार, बाजरा, मक्का व धान आदि फसलों को फायदा हुआ है। अब कई दिनों तक फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही उमस और बढ़ गई। दोपहर तक निकली तेज धूप के बीच लोगों को पसीने छूटते रहे। दोपहर बाद कई बार बादल छाए। ऐसा लगा कि एक बार फिर मौसम बदलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उमस का असर शाम तक रहा। लोगों का कहना है कि इस समय उमस इस कदर परेशान कर रही है कि रात हो या दिन चैन नहीं मिल रहा है।

अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 43 और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि आंधी-बारिश के बाद उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग लगातार अभी आंधी-बारिश की संभावना जता रहा है। इस तरह का मौसम आगामी कई दिनों तक रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed