{"_id":"64f40caf658d4c3a98025d79","slug":"gym-receptionist-pinky-gupta-post-mortem-confirmed-suicide-live-in-relationship-ghaziabad-news-2023-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिव इन पार्टनर मौत केस में नया मोड़: पिंकी से इंस्टाग्राम पर शाकिब ने बनी बन की थी दोस्ती, पहले से था शादीशुदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन पार्टनर मौत केस में नया मोड़: पिंकी से इंस्टाग्राम पर शाकिब ने बनी बन की थी दोस्ती, पहले से था शादीशुदा
Sun, 03 Sep 2023 11:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:09 AM IST
सार
गाजियाबाद के वैशाली में गुरुवार देर रात कमरे में 23 साल की जिम रिसेप्शनिस्ट का पंखे से शव लटका मिला। वह गाजीपुर के युवक के साथ रिलेशनशिप में रहती थी। घटना के बाद आरोपी कमरा बंद कर भाग गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने के बाहर शव रख कर हंगामा किया। अब मामले में नया मोड़ आया है।
विज्ञापन
लिव इन पार्टनर से धोखा मिलने पर युवती ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3 में 31 अगस्त की देर रात जिम रिसेप्शनिस्ट पिंकी गुप्ता (23) की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। भाभी सोनी का कहना है कि शाकिब ने बनी बनकर पिंकी से दोस्ती की थी। उसकी इंस्टाग्राम आईडी भी इसी नाम से है।
वह खुद को कुंवारा बताता था। घटना की रात उन्हें उसके शादीशुदा होने की जानकारी हुई। परिजन अब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। शनिवार को पिंकी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई है। वहीं, भाई शिवम ने पुलिस पर हत्या की तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
बदायूं जनपद के रहने वाले राजू गुप्ता की बड़ी बेटी पिंकी गुप्ता वैशाली में जिम रिसेप्शनिस्ट का कार्य करती थी। चार साल पहले जिम में उसकी जान-पहचान गाजीपुर के साकिब से हुई थी। दो महीने पहले पिंकी वैशाली सेक्टर-3 में किराए पर रहने लगी थी। जबकि, शाकिब गाजीपुर में रहता था और उससे यहां मिलने आता था।
विज्ञापन
भाई का आरोप है कि पिछले कुछ समय से शाकिब व उसका पिता उनकी बहन पिंकी को बात-बात पर प्रताड़ित करते थे। दोनों आत्महत्या के लिए उकसाते थे। पिंकी ने कई बार घर पर फोन करके मां और पिता को प्रताड़ना के बारे में बताया था।

वहीं, भाभी सोनी ने आरोप लगाया कि शाकिब ने पिंकी को अपना नाम बनी बनाया था लेकिन जब उन्हें बनी का धर्म और शाकिब नाम का पता चला तो उन्होंने पिंकी को काफी समझाया था। पिंकी ने अपनी डायरी में लिखा था कि वह शाकिब से प्रेम करती थी। 30 अगस्त की रात पिंकी का शाकिब से फोन पर झगड़ा भी हुआ था। तब पिंकी ने यह बात उन्हें बताई थी।
राखी बंधवाने के लिए बहन के पास गए थे भाई-भाभी
सोनी के मुताबिक, रक्षाबंधन पर पिंकी के पास दो भाई और भाभी गई थीं। तब भी उन्होंने पिंकी को समझाया था। उस दौरान पिंकी उन्हें कमरे में रोककर बात करना चाहती थी लेकिन वह मायके जाने की बात कहकर घर लौट आई थीं।

उन्होंने पिंकी से कमरे में मंदिर बनवाने के लिए भी कहा था। इतना ही नहीं, परिजन भी शाकिब को पसंद नहीं करते थे। आरोपी ने पिंकी का ब्रेनवॉश कर दिया था। इस वजह से वह उनकी बात नहीं मानती थी ।
डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात आई है। मामले में आरोपी का गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। परिजनों के जो भी आरोप हैं उसकी जांच की जा रही है।
पिंकी गुप्ता ने की थी आत्महत्या
आपको बता दें कि गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3 में किराए के मकान में लिव इन पार्टनर शाकिब के साथ रहने वाली पिंकी गुप्ता (23) ने बृहस्पतिवार की रात में किसी समय आत्महत्या कर ली थी। रात 11 बजे पड़ोसियों को उसका शव पंखे से लटकता नजर आया। पुलिस को उसकी डायरी में सुसाइड नोट मिला था।
इसमें शाकिब के लिए लिखा था कि, मैंने धर्म बदलने तक की सोची, फिर भी तुम नहीं समझे, मुझसे अब बर्दाश्त नहीं होता। कौशांबी थाना पुलिस ने पिंकी के भाई शिवम की तहरीर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर शाकिब को गिरफ्तार कर लिया था।