{"_id":"6ac40a874fc2d15c1c0054c9","slug":"grp-escorts-to-be-deployed-on-trains-bound-for-bihar-and-jharkhand-surveillance-to-be-conducted-via-cameras-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-993746-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिहार-झारखंड जाने वाली गाड़ियों में तैनात होंगे जीआरपी एस्कॉर्ट, कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिहार-झारखंड जाने वाली गाड़ियों में तैनात होंगे जीआरपी एस्कॉर्ट, कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन
गाजियाबाद। त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने का खाका तैयार किया है। गाजियाबाद स्टेशन से होकर बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के अन्य राज्यों की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में जीआरपी के विशेष एस्कॉर्ट दल तैनात किए जाएंगे। वहीं, स्टेशन पर लगे कैमरों के माध्यम से संदिग्धों की निगरानी की जाएगी।
जीआरपी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर से लाखों लोग अपने गृह राज्यों का रुख करते हैं। इसके चलते ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर सामान्य दिनों के मुकाबले यात्रियों का भारी दबाव रहता है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर जहरखुरानी, सामान चोरी और जेबकतरी जैसे अपराधों को अंजाम देने वाले गिरोह भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में 15 अक्तूबर से लेकर 20 नवंबर तक यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त निगरानी टीमें गठित की गई हैं।
इसके तहत जीआरपी के जवान ट्रेनों के अलग-अलग कोचों में लगातार गश्त करेंगे। सफर के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के दिखने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर भी सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती रहेगी, ताकि भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।