{"_id":"6ae50085dd9f86c2aa01e5f8","slug":"green-crackers-to-be-sold-for-three-days-advisory-issued-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1012549-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन दिन बिकेंगे ग्रीन पटाखे, एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन दिन बिकेंगे ग्रीन पटाखे, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिवाली के अवसर पर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में 5 से 7 नवंबर तक पटाखों का बाजार लगेगा। इसमें तीनों पुलिस उपायुक्तों की तरफ से पटाखा कारोबारियों को जानकारी दी गई है। इसके बाद आवेदन आने भी शुरू हो गए हैं।
पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने बताया कि आवेदन लेने के बाद 3 नवंबर तक लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। दिवाली से एक दिन पहले तक दुकानें लगाई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि एक कारोबारी एक ही स्थान पर दुकान लगा सकता है। इसके अलावा दुकान के आसपास अग्नि सुरक्षा से जुड़े संसाधन रखना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। आवेदन के लिए दुकानदारों को 10 हजार रुपये का ड्राफ्ट प्रतिसार निरीक्षक के नाम पर तैयार करना होगा। आवेदन भी पुलिस लाइन में करना होगा। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करने की अपील की।
10 स्थानों पर लगेंगी दुकानें, 200 आवेदन आए
दिवाली पर गाजियाबाद में 10 स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगेंगी। इसमें नगर क्षेत्र में घंटाघर, कविनगर और सेक्टर-9 विजयनगर रामलीला मैदान में पटाखों की दुकानें लगेंगी। इसके साथ ही ट्रांस हिंडन में इंदिरापुरम, डी मार्ट के पास टीलामोड़ और गोल पार्क साहिबाबाद के साथ देहात क्षेत्र में चार स्थानों पर दुकानें लगेंगी। अभी तक सभी क्षेत्रों के लिए 200 कारोबारियों के आवेदन आ चुके हैं। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि दुकानों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही आसपास अग्निशमन विभाग के वाहन भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
10 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
तीन दिन लगने वाली दुकानों से करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। घंटाघर रामलीला मैदान में दुकान लगाने वाले थोक कारोबारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पटाखा कारोबारियों को भले ही तीन दिन कारोबार की मंजूरी दी जा रही हो, लेकिन अभी भी अवैध पटाखे बेचे जा रहे हैं। इसका असर उनके कारोबार पर भी पड़ सकता है। हालांकि, इसके बावजूद इन तीन दिनों में 10 स्थानों से 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सभी दुकानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री की जाएगी।