{"_id":"65d8fd56e619b1b65407de87","slug":"grabbed-rs-1071-lakh-by-ordering-sugar-worth-rs-12-crore-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106725-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 12 करोड़ की चीनी का ऑर्डर देकर 10.71 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 12 करोड़ की चीनी का ऑर्डर देकर 10.71 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-5 में चीनी और गुड़ व्यापारी विनीत कुमार से 12 करोड़ रुपये का ऑर्डर पूरा करने की एवज में 10 लाख 71 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कारोबार में विश्वासघात करने का मुकदमा कराया है।
व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह चीनी और गुड़ की कंपनी में निदेशक हैं। पिछले साल उन्हें विदेश से चार हजार मीट्रिक टन चीनी भेजने का ऑर्डर मिला था। इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये थी। उन्होंने ऑर्डर पूरा करन के लिए एक शुगर मील में तुकाराम नाम के पदाधिकारी से बात की। दोनों में डील फाइनल होने पर उन्होंने दस लाख 71 हजार रुपये बैंक की एनईएफटी से मिल के अकाउंट में जमा करा दिए। रुपये पहुंचने के बाद पदाधिकारी ने उन्हें अगले 20 दिनों में चीनी भेजने का आश्वासन दिया लेकिन कई महीने बीतने के बावजूद जब चीनी की डिलीवरी नहीं हुई तो वे परेशान हो गए।
काफी बार पदाधिकारी के फोन और कंपनी के नंबर पर संपर्क किया लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा था। पिछले महीने उन्होंने पदाधिकारी से बिना संपर्क किए उसके कंपनी पहुंच गए तो वहां नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि तुकाराम के मन में अब लालच आ गया है। वह पैसे जमा करने पर विवाद खड़ा कर रहा है। उन्होंने आरोपी पर अमानत में खयानत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कंपनी निदेशक के बैंक खाते से हुई लेन-देन की जांच हो रही है।