फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   going from home covered face by mask

मुंह ढककर या मास्क लगाकर बाहर निकलने पर होती है अपनी सुरक्षा 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
going from home covered face by mask
मुंह ढककर या मास्क लगाकर बाहर निकलने पर होती है अपनी सुरक्षा  -छींकने और खांसने से होने वाले संक्रमण से करेगा बचाव  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना या मुंह ढककर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि शासन ने इसके बारे में निर्देश जारी हो चुका है।  स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को बाहर निकलने पर मास्क लगाने और घर पर मास्क बनाने के बारे में जागरूक कर रहा है। सीएमओ का कहना है कि अगर बाजार में मॉस्क न मिले तो घर पर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए मोटे फैब्रिक, काटन टी शर्ट या बनियान को परतों में काटकर मॉस्क बना सकते हैं। मोटा फैब्रिक होने से वह सुरक्षित रहेगा और उसे धोने में भी आसानी होगी। स्कार्फ या रुमाल को अगर मास्क की जगह इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके भी भी दो-तीन फोल्ड कर लें ताकि कपड़े की परतें बनी रहें।  -घरेलू मास्क को दोबारा इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह से धो लें । -मास्क को साबुन और गरम पानी में अच्छे से धोएं और इसे धूप में कम से कम पांच घंटे तक सूखने दें।  -यदि धूप उपलब्ध नहीं है तो मास्क को प्रेशर कुकर में पानी डालें और इसे कम से कम 10 मिनट तक उबालें और सूखने दें। पानी में नमक डालना बेहतर रहेगा।  -प्रेशर कुकर न होने पर कपड़े के मास्क को 15 मिनट तक गर्म पानी में उबाल सकते हैं। परिवार के हर सदस्य के पास कम से कम दो मास्क होने चाहिए ताकि एक को पहन सकें और दूसरे को धोकर सुखा सकें। - ध्यान रहे अपने मास्क को किसी से भी शेयर न करें।  - जिस प्लास्टिक बैग में मास्क रखें उसे भी साबुन-पानी से ठीक से धोकर सुखा लें उसके बाद मास्क रखकर सील कर दें।   इन बातों का रखें ख्याल :  - मॉस्क को पहनने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं  - सुनिश्चित करें कि मॉस्क चेहरे पर अच्छी तरह से फिट हो तथा किनारों से कोई गैप न हो   - मॉस्क के सामने की सतह को न छुएँ, उतारते समय इसे पट्टी की तरफ से पीछे से निकालें  - हमेशा पट्टी को नीचे और उसके बाद ऊपर की तरफ से खोलें  - उतारने के बाद मॉस्क को तुरंत साबुन के घोल या उबलते पानी में डालें  - मॉस्क को हटाने के बाद हाथों को 40 सेकण्ड तक साबुन व पानी से धोएं या तो अल्कोहल वाले सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें बरतें सावधानी :  - मॉस्क तभी प्रभावी हो सकते हैं जब उन्हें इस्तेमाल करने के साथ बार-बार साबुन और पानी से 40 सेेकेंड तक हाथ धोया जाए।  - हर समय दूसरे व्यक्ति से दो मीटर की दूरी बनाकर रखें। - बाहर से घर आने पर हाथों को अच्छे से धोएं तथा अपने चेहरे या आख को न छुएं।  ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed