फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girls should be aware and fight aginst wrong

गलत हरकत का मुंहतोड़ जबाव दें लड़कियां, रहें सतर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
girls should be aware and fight aginst wrong
गलत हरकत का मुंहतोड़ जवाब दें, सतर्क रहें
विज्ञापन

गाजियाबाद। शंभू दयाल ग्लोबल स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ ट्रैफिक महीपाल सिंह ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं के विभिन्न सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि छात्राएं रास्ते में किसी अपरिचित व्यक्ति से बात न करें। वह आपके साथ किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है। यदि कोई व्यक्ति गलत नजर से देखता है तो माता-पिता और विद्यालय में अपनी शिक्षिका को जरूर जानकारी दें। साथ ही रास्ते में कुछ भी गड़बड़ होने पर पुलिस को 112 नंबर पर कॉल करके जानकारी दें, पुलिस आपकी तत्काल मदद करेगी।
शंभू दयाल ग्लोबल स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ ट्रैफिक महीपाल सिंह ने छात्राओं से कहा कि दौर बदल रहा है। महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम मिलाकर चल रही हैं। अब लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं रह गया है। छात्राओं को आवश्यकता है कि वह निडर होकर रहें और असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दें। छेड़छाड़ करने वाले युवक के बारे में पुलिस को फोन करके बताएं। कुछ युवक रास्ते में चलने के दौरान गलत हरकत करते हैं। ऐसे युवकों की पहचान कर लें और पुलिस को सूचना दें। पुलिस छात्राओं के नाम को गोपनीय रखेगी और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। रास्ते में किसी भी व्यक्ति की गतिविधि को संदिग्ध देखें तत्काल घर पर मां और स्कूल में शिक्षिका को जानकारी दें। अगर आप इस गलती को छिपाती हैं तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए किसी भी बात को न छुपाएं।
विज्ञापन

छात्राओं और शिक्षिकाओं ने अधिकारी से महिला सुरक्षा को लेकर सवाल किए। उन्होंने कहा कि रास्ते में चलते समय कई बार युवक हूटिंग करते हैं। बाइक लहराते हैं। कई बार छात्राएं गिर जाती हैं? ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। सीओ ट्रैफिक ने कहा कि तत्काल इस बारे में पुलिस को सूचना दें। संबंधित युवक की बाइक या कार का नंबर नोट कर लें। पुलिस उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। ऐसी हरकत करने वाले व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दें। यदि आपके पास मोबाइल नहीं है तो किसी भी व्यक्ति से मदद ले सकते हैं। लड़काें ने भी सवाल किया कि सर लड़की छेड़ती हैं तो उन पर क्या कार्रवाई होगी। सीओ ने जवाब दिया जो कानून लड़कों के लिए है, वही लड़कियों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रैफिक नियम तोड़ा तो कटेंगे चालान
सीओ ट्रैफिक महीपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को निर्देश दिए कि सभी नियमों का पालन करें और हेलमेट जरूर लगाएं। यदि कोई छात्र-छात्रा या शिक्षिका हेलमेट या सीट बेल्ट लगाकर नहीं चलते हैं तो उनका चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न करने वाले छात्र-छात्राएं पुलिस या माता-पिता को धोखा नहीं दे रहे हैं, वह अपने भविष्य के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूर करें। अभिभावक भी इस पर ध्यान दें।
---
छात्राओं ने किए सवाल
छात्राओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। वह छेड़छाड़ करने वाले युवकों के बारे में परिवार के लोगों को बताएं या पुलिस को जानकारी दें। -अंजलि
--
अभी तक हमें जानकारी नहीं थी कि रास्ते में कोई घटना हो जाती है तो क्या करना चाहिए। क्या-क्या मदद मिल सकती है। पुलिस अधिकारी के दिए टिप्स काम आएंगे। -शिवानी शाह

--
सरकार ने 112 नंबर की सही व्यवस्था की है। महिलाएं हो या छात्राएं सभी को शिकायत करने पर तत्काल राहत मिलेगी।
-सानिया
--
जो नियम लड़कियों पर लागू होते हैं, वह नियम लड़कों पर भी लागू होने चाहिए। परिवार के लोग उन्हें भी संस्कार सिखाएं।
-पलक
--
अमर उजाला के इस कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए कम है। इस तरह के आयोजन से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। उन्हें अपनी सुरक्षा और अधिकारों के बारे में पता चलता है। जो छात्राएं जागरूक नहीं होती हैं, वह भी जागरूक हो जाती हैं।
-डॉ. जोसना शर्मा, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed