फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl raped on the pretext of marriage, case registered

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage, case registered
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में दिल्ली की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दिल्ली पुलिस से शिकायत के बाद टीला मोड़ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी कई माह पूर्व दिल्ली में रहने वाले केशव नाम के युवक से मुलाकात हुई थी। केशव ने उससे बातचीत के बहाने फोन नंबर ले लिया और कॉल पर बात करना शुरू कर दिया। युवती भी दोस्ती के बहाने केशव से बात करने लगी। इसी दौरान उसने युवती को शादी करने का प्रस्ताव दिया। युवती उसके जाल में फंस गई और आरोपी के कहने पर उससे मिलने अलग-अलग जगह पर जाती रही। आरोप है कि केशव ने मार्च और अप्रैल महीने में कई बार उसे थाना क्षेत्र के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां पर हर बार शादी करने का दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। पिछले दिनों युवती के माता-पिता उसकी शादी के लिए रिश्ता कर रहे थे। तभी उसने केशव से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया। उसके विरोध करने पर केशव ने अपने पिता के दिल्ली पुलिस में होने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। युवती का कहना है कि धमकी देने के बाद केशव ने अपना फोन बंद कर लिया। इस मामले में उसने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी लेकिन जांच के दौरान मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र का निकला। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गंभीरता से जांच कर रहे हैं। युवती के बयान भी दर्ज हुए हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed