फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

गाजियाबाद: हिजाब को लेकर प्रदर्शन में युवती समेत दो गिरफ्तार, जांच में जुटी खुफिया विभाग

Wed, 16 Feb 2022 12:57 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 16 Feb 2022 12:57 AM IST
सार

खोड़ा थाना एसएचओ बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि रविवार को खोड़ा में हुए प्रदर्शन में एक होटल संचालक समेत करीब 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
ghaziyabad
हिजाब विवाद को लेकर खोड़ा में मुस्लिम महिलाओं ने किया था प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिजाब विवाद को लेकर खोड़ा में हुए प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को पुलिस ने युवती समेत दो से पूछताछ की है। पुलिस फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रदर्शन में स्थानीय लोग भी थे। उधर, खुफिया विभाग प्रदर्शन के पीछे के किसी के हाथ होने या न होने की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


खोड़ा थाना एसएचओ बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि रविवार को खोड़ा में हुए प्रदर्शन में एक होटल संचालक समेत करीब 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने प्रदर्शन की वीडियोग्राफी की थी, जिससे अज्ञात महिलाओं व पुरुषों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में दो आरोपी इमरान और मुस्कान निवासी खोड़ा की पहचान कर पूछताछ की है। बताया कि प्राथमिक जांच में प्रदर्शनकारियों के स्थानीय होने का पता चला है। वैसे प्रदर्शनकारी कोई भी हो, वीडियो के आधार पर उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएचओ ने बताया कि अन्य की पहचान होने पर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed