फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

लोनी में कलश यात्रा रोकी, पथराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
लोनी में कलश यात्रा रोकी, पथराव
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी शनि बाजार के पास रविवार को कलश यात्रा निकाल रही महिलाओं को एक समुदाय के लोगों ने रोक दिया। महिलाओं ने पथराव करने का भी आरोप लगाया है। दूसरी तरफ समुदाय के लोगों का कहना है कि शनिवार को एक महिला की मौत और धार्मिक स्थल पर इबादत के चलते कलश यात्रा रोकने को कहा था।
पूजा कॉलोनी के बालाजी मंदिर के पुजारी अजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मंदिर में पांच मूर्तियों की स्थापना करनी थी। रविवार को मूर्तियों के साथ कॉलोनी की करीब 50 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली थी। इस दौरान कॉलोनी की एक गली से गुजरने के वक्त एक समुदाय के लोगों ने यात्रा को रोक दिया। समुदाय के लोगों ने दूसरे रास्ते से यात्रा निकालने को कहा। आरोप है कि इस दौरान छतों पर खड़े कुछ लोगों ने कलश लेकर चल रही महिलाओं पर पत्थर फेंके। हालांकि पत्थर लगने से किसी महिला को चोट नहीं आई है। 15 मिनट यात्रा को रोके जाने और हंगामा होने के बाद महिलाएं वहां से कलश यात्रा लेकर चली गईं। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि शनिवार को अजरूनिशां (70) की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अजरूनिशां के पति अब्दुल खां की कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वह अपने बेटों के साथ कॉलोनी में रहती थी। उनका कहना है कि जिस समय यात्रा निकल रही थी, उस समय धार्मिक स्थल पर इबादत हो रही थी। इस कारण कलश यात्रा निकालने वालों से शांति से यात्रा निकालने को कहा था। उन्होंने कोई पथराव नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी सूचना
कलश यात्रा जैसे ही मंदिर पर वापस पहुंची, आयोजकों ने घटना की शिकायत पुलिस से की। घटना की सूचना पाकर लोनी थाना और ट्रॉनिका सिटी थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंची। उन्होंने इलाके में पैदल मार्च निकाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मामले में आयोजकों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले सीओ
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। अभी दोनों पक्ष शांत है। पुलिस को मौके पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed